राजसमंद जिले के आमेट थाना क्षेत्र में महिलाओं के साथ मारपीट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

नाता विवाह के विवाद में महिलाओं पर हमला

आमेट थानाधिकारी ओम सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में नाता विवाह को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर महिलाओं को बाहर घसीट लिया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई

इस अमानवीय कृत्य के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद आमेट थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की।

पांच आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी के अनुसार "मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।" पुलिस का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story