आमेट उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित उप जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं के विरोध में दो युवाओं द्वारा किये जा रही भूख हड़ताल का आंदोलन पांचवें दिन उग्र रूप लेता नजर आया।

बिगड़ती स्थिति और उग्र प्रदर्शन

अनशनकारियों की लगातार बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति और प्रशासन की उदासीनता से आक्रोशित लोगों ने अस्पताल के बाहर टायर जलाकर रोड जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे युवाओं ने अपनी पीड़ा व्यक्त की:

  • "अस्पताल की मूलभूत व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर वे पिछले पांच दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। लेकिन अब तक ठोस समाधान नहीं हुआ।" — पुष्पेंद्र जांगिड़ एवं पिंटू मेवाड़ा
  • उनकी तबीयत लगातार बिगड़ने से जनप्रतिनिधि और प्रशासन हरकत में आया।


जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों की वार्ता

मामले की गंभीरता को देखते हुए कई स्तरों पर वार्ता के प्रयास किए गए:

  • विधायक की उपस्थिति: धरनास्थल पर स्थानीय विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ भी पहुंचे और वार्ता की। लेकिन लिखित आश्वासन नहीं मिलने से अनशनकारियों और उपस्थित लोगों में असंतोष बना रहा।
  • प्रशासनिक प्रयास: इससे पूर्व शुक्रवार को उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे थे। लेकिन वार्ता का कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला।
  • पुलिस बल की तैनाती: आज प्रदर्शन के दौरान पुलिस उप अधीक्षक भीम राकेश कुमार एवं आमेट थाना अधिकारी ओम सिंह चुंडावत मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

परंतु प्रदर्शनकारी जिला कलेक्टर को बुलाने और लिखित समाधान की मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि "जब तक समस्याओं के समाधान का लिखित आश्वासन नहीं दिया जाएगा, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा।" इससे आक्रोशित भीड़ ने नारेबाजी शुरू कर दी।

लिखित सहमति और अनशन का समापन

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अंततः राजसमंद के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच लंबी वार्ता के बाद अस्पताल से जुड़ी व्यवस्थाओं के सुधार को लेकर लिखित सहमति बनी।

इसके पश्चात:

  • सीएमएचओ द्वारा अनशनकारियों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करवाई गई।
  • घटनास्थल पर पूरे समय भारी पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर कड़ी नजर रखी गई।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में जल्द सुधार कर आमजन को राहत दी जाए।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story