राजसमंद जिले के आमेट स्थित चंद्रभागा नदी तट पर हजरत गुलाब शाह के 28वें उर्स का आगाज आगामी मंगलवार को परचम कुशाई और कुरआन ख़्वानि के साथ होगा। उर्स को लेकर दरगाह कमेटी एवं लंगर ग्रुप की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं और जायरीन हजरात के आगमन को देखते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

दरगाह कमेटी के सूत्रों के अनुसार, उर्स के पहले दिन मंगलवार को आस्ताना पर परचम कुशाई एवं कुरआन ख़्वानि के साथ बाबा का 28वां उर्स धूमधाम से शुरू होगा। इसी दिन दोपहर 3 बजे नए अंजुमन से चादर शरीफ का जुलूस निकाला जाएगा। मंगलवार रात्रि में मिलाद शरीफ एवं कव्वाली का कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें हिंदुस्तान के मशहूर ख्यातनाम कव्वाल कमर वारसी (देवा शरीफ) अपने कलाम पेश करेंगे।

उर्स के दौरान हुसैनी काफिला एवं सैलानी सरकार की ओर से भी हर वर्ष की तरह अलग-अलग समय पर बैंड-बाजों के साथ आस्ताने पर चादर पेश की जाएगी। उर्स के दूसरे दिन सुबह 9:00 बजे मिलाद शरीफ होगा, जबकि 11:00 बजे से कुल की रस्म शुरू की जाएगी। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे देश में अमन-चैन एवं सभी के हक में फातेहा ख़्वानि के साथ उर्स का समापन किया जाएगा।

उर्स की सदारत प्रख्यात सूफ़ी संत निअमत शाह वारसी बापू अहमदाबाद द्वारा की जाएगी। आयोजन को लेकर दरगाह कमेटी, लंगर ग्रुप एवं अन्य संगठनों की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में हैं। दरगाह कमेटी ने अपने कार्यकर्ताओं को सभी व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। बड़ी संख्या में जायरीन हजरात के आने की संभावना को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं अमल में लाई जा रही हैं। बाहर से आने वाले जायरीन हजरात के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है, वहीं लंगर ग्रुप की ओर से पूरे उर्स के दौरान हर वर्ष की तरह भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी।

उर्स की व्यवस्थाओं को लेकर दरगाह कमेटी के प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से भी भेंट कर आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं पर चर्चा की, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story