राजसमंद जिले के आमेट में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत बैठक आयोजित कर 17 दिसंबर को जयपुर के विद्याधर नगर में होने वाले गौ सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में ग्रामीणों से सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने और अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर करने का आह्वान किया गया।

नंदी गौशाला के धर्मेश जी काका ने बताया कि गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत संपूर्ण भारत में चरणबद्ध तरीके से गौ सम्मान को लेकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए जा रहे हैं। अभियान के प्रथम चरण में तहसील स्तर और द्वितीय चरण में जिला स्तर पर प्रार्थना पत्र सौंपे जा चुके हैं। अब तीसरे चरण के तहत राज्य स्तर पर जयपुर में मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा।

इस कार्यक्रम के लिए 17 दिसंबर को जयपुर के विद्याधर नगर में लाखों गौभक्तों को एकत्रित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी सिलसिले में गौ सम्मान आह्वान अभियान की टीम आमेट में बैठक कर लोगों को अभियान के उद्देश्यों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दे रही है। साथ ही ग्रामीणों से अधिकाधिक संख्या में हस्ताक्षर करवाकर जयपुर सम्मेलन में पहुंचने का आग्रह किया जा रहा है।

आमेट में आयोजित बैठक में कन्हैया लाल टेलर, धर्मेश काका, हिम्मत किर, नरेंद्र सिंह सोलंकी और इंद्रमल किर सहित गौ सम्मान आह्वान अभियान के संभाग प्रभारी नंदकिशोर तेली उपस्थित रहे। बैठक के माध्यम से अभियान को लेकर ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ाने और 17 दिसंबर को होने वाले राज्यस्तरीय गौ सम्मेलन की तैयारियों को गति देने का आह्वान किया गया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story