उपखंड क्षेत्र के ग्राम आसन कोठेश्वरी में कथित अवैध शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। प्रसिद्ध प्राचीन कोटेश्वर महादेव मंदिर के निकट संचालित बताई जा रही एक शराब की दुकान को बंद कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी (एसडीएम) आमेट तथा थाना अधिकारी आमेट को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों द्वारा दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि गांव में स्थित विश्वविख्यात कोटेश्वर महादेव मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन मंदिर के समीप भरत नाथ पुत्र प्रभु नाथ द्वारा अवैध रूप से शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि शाम होते ही दुकान पर शराब पीने वालों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि नशे में धुत लोगों द्वारा उत्पात मचाने तथा खेतों की ओर जाने वाली महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों के अनुसार इस स्थिति से महिलाओं और बच्चों में भय का वातावरण है तथा युवाओं और छोटे बच्चों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

ग्रामवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित अवैध दुकान को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए और क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि 48 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं की गई तो समस्त ग्रामीण आमेट मुख्य मार्ग पर चक्का जाम करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस दौरान धर्मानाथ, राजु नाथ, सुरेश नाथ, भेरु नाथ, शंभु नाथ, गजानंद नाथ, नेना नाथ, जशु नाथ, संतोष नाथ, देवा नाथ, बादु नाथ, लक्ष्मण नाथ सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों की इस सामूहिक पहल ने क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के मुद्दे को एक बार फिर प्रमुखता से सामने ला दिया है। अब प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story