राजसमंद: भारतीय पत्रकार संघ का प्रदेशस्तरीय होली मिलन समारोह संपन्न
प्रदेशाध्यक्ष कमल कुमार जोटा की अध्यक्षता में विनायक रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में संगठन विस्तार और पत्रकार सुरक्षा का संकल्प लिया गया।

राजसमंद के विनायक रेस्टोरेंट में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान मंचासीन प्रदेशाध्यक्ष कमल कुमार जोटा, विशिष्ट अतिथि नारायण लाल सेन एवं अन्य पदाधिकारी।
खमनोर (प्रातकाल संवाददाता)। राजसमंद में भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) का प्रदेशस्तरीय पत्रकार होली मिलन स्नेह समारोह शहर के विनायक रेस्टोरेंट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयोजित होली मिलन स्नेह समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष कमल कुमार जोटा ने की और विशिष्ट अतिथि नारायण लाल सेन थे।
संगठन विस्तार और उद्देश्यों पर चर्चा
होली मिलन समारोह में प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के सभी 41 जिलों की कार्यकारिणी का अतिशीघ्र गठन किया जा रहा है, दो जिलों में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। श्री झोटा ने भारतीय पत्रकार संघ के उद्देश्यों की जानकारी दी। आज हमें इसी भावना के साथ संकल्प लेना है कि हम सत्य, निष्पक्षता और जनहित की पत्रकारिता को मजबूत करेंगे और समाज की आवाज़ बनकर अन्याय और भ्रष्टाचार के विरुद्ध निर्भीकता से खड़े रहेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन का प्रेरणादायक संदेश
राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन ने इस समारोह के लिए संदेश भेजा जिसे प्रदेश महासचिव नारायण लाल सेन ने पढ़ा। "राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन ने संदेश दिया कि राजस्थान के राजसमंद जिले में आयोजित होली मिलन समारोह के इस पावन और आनंदमय अवसर पर आप सभी पत्रकार साथियों को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ एवं स्नेहपूर्ण बधाई। विशेष रूप से राजस्थान प्रदेश के नवमनोनीत ऊर्जावान एवं वरिष्ठ पत्रकार कमल कुमार झोटा प्रदेश अध्यक्ष और साथियों को इस सुंदर, प्रेरणादायक और संगठनात्मक आयोजन के लिए हार्दिक अभिनंदन करता हूँ। ऐसे आयोजन केवल मिलन का अवसर नहीं होते, बल्कि संगठन की एकता, ऊर्जा और संकल्प को नई दिशा देते हैं।"
पत्रकार सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों का संकल्प
उन्होंने संदेश में आगे कहा कि "साथियों, होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह एकता, भाईचारे, सकारात्मकता और नई शुरुआत का संदेश देती है। हम पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए संगठित होकर कार्य करेंगे और भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) को हर जिले, हर तहसील और हर पत्रकार तक सशक्त रूप में पहुँचाएंगे। याद रखिए कि जब पत्रकार मजबूत होता है, तभी लोकतंत्र सुरक्षित होता है।" आज के इस होली मिलन समारोह के माध्यम से मैं आप सभी साथियों से आह्वान करता हूँ कि हम सभी मिलकर एकजुटता, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लें।
गरिमामयी उपस्थिति एवं नवीन नियुक्तियाँ
कार्यक्रम में राजसमंद जिला अध्यक्ष विनोद पालीवाल, महामंत्री गणेश कुमावत, जिला सलूंबर जिला अध्यक्ष कमलेश जैन, उपखंड आमेट ब्लॉक अध्यक्ष मुबारिक अजनबी, कपासन अध्यक्ष कालू राम कुमावत, भोपाल सागर अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान दिनेश सनाढ्य सलाहकार विधि वकील, सलाहकार पंकज जैन और निरंजन पगारिया की नियुक्ति की गई। आयोजित कार्यक्रम में राजसमंद भाजपा मीडिया प्रभारी नर्मदा शंकर पालीवाल, ओम जी, राजसमंद पूर्व अध्यक्ष दिनेश पालीवाल, सुरेश जावा सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।

Vinod Paliwal, Rajsamand
नाम: विनोद पालीवाल
वर्तमान पद: संवाददाता (खमनोर, नाथद्वारा), अध्यक्ष (हल्दीघाटी प्रेस क्लब)
कार्यक्षेत्र: खमनोर , हल्दीघाटी, तहसील खमनोर, जिला राजसमंद (राजस्थान)
बीट : राजनीति, स्वास्थ्य, और प्रशासन
विशेष कवरेज: जन समस्याएं, सरकारी योजनाएं, और भ्रष्टाचार से जुड़ी प्रशासनिक जांच
परिचय
विनोद पालीवाल राजस्थान के राजसमंद जिले के अंतर्गत आने वाले खमनोर और नाथद्वारा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, साथ ही वह हल्दीघाटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद का दायित्व भी संभाल रहे हैं। विनोद पालीवाल मुख्य रूप से क्षेत्र की राजनीति, स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। स्थानीय जन समस्याओं को उठाना, सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत दिखाना और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग करना उनकी कार्यशैली का मुख्य हिस्सा है।
पत्रकारिता का अनुभव
विनोद पालीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वह सन 2000 से लगातार नियमित रूप से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर क्षेत्र में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- कला स्नातक (B.A.)
- कला स्नातकोत्तर - लोक प्रशासन (M.A. in Public Administration / लोक प्रशासन)
