राजसमंद। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष पद पर राजसमंद के युवा नेता अब्दुल सत्तार शाह की नियुक्ति ने जिलेभर के मुस्लिम समाज में खुशी और उत्साह का माहौल बना दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने शाह को यह जिम्मेदारी सौंपी, जिसे समाज और संगठन दोनों ने सकारात्मक संकेत के रूप में देखा।

अब्दुल सत्तार शाह लंबे समय से शाह समाज राजसमंद के शहर अध्यक्ष एवं मुस्लिम यूथ सोसायटी राजसमंद के अध्यक्ष पद पर सक्रिय हैं। उनकी कार्यशैली, जमीनी स्तर पर सेवा और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें समाज में एक भरोसेमंद चेहरा बना दिया है। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने विश्वास जताया है कि शाह की नियुक्ति ज़िले में संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी और समुदाय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

नेतृत्व का यह नया दायित्व स्वीकार करते हुए अब्दुल सत्तार शाह ने संगठन और समाज की ओर आभार व्यक्त किया और समाज सेवा के अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे और समाज की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

शाह की नियुक्ति न केवल कांग्रेस संगठन के ढांचे को सुदृढ़ करेगी, बल्कि ज़िले में सामाजिक गतिविधियों और विभिन्न क्षेत्रों के बीच समन्वय को नई दिशा देने की उम्मीद भी जगाती है। राजसमंद के अलावा नाथद्वारा, रेलमगरा, आमेट, देवगढ़, भीम, कुंभलगढ़, कुंवारिया, सरदारगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों में मुस्लिम समाज ने शाह की नियुक्ति पर उत्साह और समर्थन व्यक्त किया है।

इस नियुक्ति को जिले में राजनीतिक और सामाजिक दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि शाह का अनुभव और सक्रियता संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ समाज में विकास और सामंजस्य की दिशा में भी योगदान करेगी।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story