राजस्थान: योग प्रशिक्षकों ने आयुष मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा को सौंपा ज्ञापन
राजसमंद में योग प्रशिक्षक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों को लेकर आयुष मंत्री से मुलाकात की, वेतन वृद्धि और संविदा में शामिल करने की मांग रखी।

अखिल राजस्थान योग प्रशिक्षक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल राजसमंद में आयुष मंत्री और उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए।
आमेट। राजस्थान के उप मुख्यमंत्री और आयुष मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के राजसमंद दौरे के दौरान अखिल राजस्थान योग प्रशिक्षक महासंघ के जिला अध्यक्ष विष्णु सिंह भाटी के नेतृत्व में योग प्रशिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे सार्थक मुलाकात की। इस दौरान महासंघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आयुष मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें योग प्रशिक्षकों को संविदा रोल में शामिल करने और वेतन वृद्धि करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
मुलाकात के दौरान जिला अध्यक्ष विष्णु सिंह भाटी ने मंत्री को अवगत कराया कि राजस्थान के समस्त योग प्रशिक्षकों के अथक प्रयासों और मेहनत का ही परिणाम है कि आज पूरा राजस्थान योग के क्षेत्र में पूरे भारत में शीर्ष स्थान पर विराजमान है। उन्होंने अपनी मांगों को उचित और न्यायसंगत बताते हुए सरकार से इन्हें शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया।
प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से सुनते हुए आयुष मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने योग प्रशिक्षकों को आश्वस्त किया कि उनके संगठन द्वारा रखी गई मांगों से उन्हें अवगत करा दिया गया है और ये मांगे पूरी तरह वाजिब हैं। मंत्री ने आश्वासन दिया कि इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए इन्हें अतिशीघ्र अमली जामा पहनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले के अनेक महिला एवं पुरुष योग प्रशिक्षक उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से राम सिंह, नजर कंवर, हंसराज, सोहनलाल, अपर्णा त्रिवेदी, खुशबू सुखवाल और सुनील कुमार खटीक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। यह मुलाकात योग प्रशिक्षकों के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
