राजस्थान राज्य वक्फ बोर्ड ने कपासन स्थित सूफी संत हजरत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ के प्रबंधन के लिए नई कमेटी की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने सैय्यद एजाज़ अली को कमेटी का सदर (अध्यक्ष) नियुक्त किया है। नई कमेटी ने 21 से 23 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले 85वें सालाना उर्स से पूर्व कार्यभार ग्रहण करते हुए तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक भी की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान वक्फ बोर्ड के सीईओ अब्बू सूफियान ने इस संबंध में नियुक्ति आदेश जारी किए। इससे पूर्व करीब आठ माह से दरगाह शरीफ का संचालन वक्फ बोर्ड की ओर से प्रशासक के रूप में अधिशासी अधिकारी मोशीन गौड़ कर रहे थे। नई कमेटी को विधायक अर्जुनलाल जीनगर, अधिशासी अधिकारी मोशीन गौड़ तथा सह अधिशासी अधिकारी फैजान खांन ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण करवाया।

नई कमेटी में संरक्षक के रूप में अनवर अहमद छीपा और सैय्यद मुकर्रम अली को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सैय्यद एजाज़ अली को सदर नियुक्त किया गया है, जबकि कुदरत हुसैन शाह (राशमी) और मंसुर अहमद (ओटवाल), कपासन को नायब सदर बनाया गया है। शराफ़त हुसैन भाटी को सचिव, मेहबूब शाह को सहसचिव तथा सैय्यद इरफ़ान अली बुखारी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा मोहम्मद सलीम तुर्किया, शाबीर हुसैन पंवार, अख्तर हुसैन, इकबाल हुसैन खान, अब्दुल रशीद तुर्किया, कल्लु खांन, इरफ़ान, अकरम, नफीस शेख, आशिक मोहम्मद, मुंशी खांन, मोहम्मद जरीफ पठान, मोहम्मद आरीफ छीपा, अनवर हुसैन अंसारी और सैय्यद तनवीर अली को कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया है।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद नई कमेटी ने विधायक अर्जुनलाल जीनगर, एसडीएम राजेश सुवालका तथा डीएसपी हरीश भारती के साथ बैठक कर 21 से 23 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले 85वें सालाना उर्स की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, जायरीन की सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने कमेटी और प्रशासनिक अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए 85वें सालाना उर्स को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। वहीं नव नियुक्त सदर सैय्यद एजाज़ अली ने नई कमेटी के गठन का श्रेय विधायक अर्जुनलाल जीनगर को देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुस्लिम समाज के गणमान्यजन, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राज विजयवर्गीय, जीएसएस अध्यक्ष नंदकिशोर टेलर, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास बारेगामा, अशोक विजयवर्गीय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। नई कमेटी के गठन और प्रशासनिक तैयारियों के साथ अब 21 से 23 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले 85वें सालाना उर्स की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story