राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह चुंडावत के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरेश बुनकर को सात सूत्री मांगपत्र सौंपकर शिक्षकों और कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।

प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण शीघ्र किए जाएं। उन्होंने छह वर्षों से लंबित तृतीय श्रेणी शिक्षक पदोन्नति डीपीसी जल्द कराने तथा वेतन संरक्षण (पे प्रोटेक्शन) रिकवरी बंद करने की मांग भी रखी। इसके साथ ही तृतीय श्रेणी में सेवारत शिक्षकों को टीईटी और रीट की अनिवार्यता में राहत प्रदान करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई।

प्रदेश संगठन मंत्री भगवत आमेटा ने बताया कि जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण के लिए शीघ्र बजट जारी किया जाए। उन्होंने शिक्षकों एवं कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण, सरेंडर लीव, जीएफ तथा राज्य बीमा राशि का भुगतान भी जल्द करने की मांग उठाई।

प्रदेश महिला संयोजिका कृष्णा यादव ने कहा कि सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में स्टाफिंग पैटर्न के अनुसार शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। वहीं, राजसमंद ब्लॉक अध्यक्ष भरत आमेटा ने शिक्षकों से गैर-शैक्षणिक कार्य कराए जाने पर रोक लगाने की मांग रखी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह चुंडावत, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री भगवत आमेटा, प्रदेश महिला संयोजिका कृष्णा यादव, राजसमंद ब्लॉक अध्यक्ष भरत आमेटा, गजेन्द्र फुलवारिया, बालुराम गुर्जर, भेरूसिंह, गोपाल लाल, रवि दर्शन, उम्मेद शर्मा तथा नवीन चौधरी उपस्थित रहे। इसकी जानकारी जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह चुण्डावत ने दी।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story