सेठ तख्तमल कच्छारा विद्यालय में मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विद्यार्थियों को 'मस्ती, दोस्ती और मतदान' फिल्म दिखाकर लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया गया।

निंबाहेड़ा के सेठ तख्तमल कच्छारा राजकीय विद्यालय में ईएलसी क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छात्र 'मस्ती, दोस्ती और मतदान' फिल्म के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझते हुए।
नगर स्थित सेठ तख्तमल कच्छारा राजकीय विद्यालय में शनिवार को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं मतदान के प्रति युवाओं में जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से ईएलसी क्लब के तत्वावधान में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को ‘मस्ती, दोस्ती और मतदान’ लघु फिल्म का प्रदर्शन कर मतदान के महत्व की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मतदान की प्रक्रिया, मतदान के अधिकार तथा लोकतंत्र में मतदान की भूमिका के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से समझाया गया। फिल्म प्रदर्शन के माध्यम से युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया तथा मतदान को नागरिक कर्तव्य के रूप में अपनाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कालूराम ने कहा कि भविष्य में भी विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने एवं मतदान के प्रति जागरूक बनाने के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के समस्त स्टाफ की गरिमामय उपस्थिति रही।
लोकतांत्रिक जागरूकता से जुड़े इस आयोजन ने विद्यार्थियों में मतदान के प्रति समझ विकसित करने के साथ जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को भी मजबूती प्रदान की।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
