आमेट तहसील मुख्यालय पर राजस्थान पटवार संघ उपशाखा आमेट के चुनाव की प्रक्रिया शनिवार को शांतिपूर्ण और निर्विरोध तरीके से संपन्न हुई। चुनाव की देखरेख निर्वाचक अधिकारी दुर्गा सिंह चारण एवं जोजावर सिंह राव भू-अभियांत्रिकी आमेट द्वारा की गई।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान पटवार मंडल सेफटीया के पटवारी बलवीर सिंह शेखावत को सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। इसके साथ ही संगठन की संरचना को सुदृढ़ करने के लिए उपाध्यक्ष पद पर पटवारी अरुण कुमार (सेलागुडा), मंत्री पद पर पटवारी खुशलापसिह (खाखरमाला), संयुक्त मंत्री पद पर पटवारी बलवीर सिंह (बीकावास), संगठन मंत्री पद पर पटवारी भागाराम वर्मा (आगरिया), कोषाध्यक्ष पद पर पटवारी मांगीलाल शर्मा (आईडाणा) और सलाहकार पद पर पटवारी सुप्रिया सिंह (गोवल), पटवारी बीना मीणा (लिकी), पटवारी प्रिती चौधरी (आमेट) को मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर आमेट तहसील क्षेत्र के समस्त पटवारियों ने नए पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। निर्विरोध चुनाव की सफलता ने क्षेत्रीय प्रशासनिक और संगठनात्मक प्रक्रिया में पारदर्शिता और एकजुटता को दर्शाया। यह चुनाव न केवल पटवार संघ की आंतरिक मजबूती का प्रतीक है, बल्कि आमेट क्षेत्र में कर्मचारी प्रतिनिधित्व को और अधिक प्रभावशाली बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी माना जा रहा है।

Updated On
Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story