समीपवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लिकी में कक्षा 9 की बालिकाओं के लिए मंगलवार का दिन उत्साह और खुशी लेकर आया, जब राज्य सरकार की ‘निःशुल्क साइकिल वितरण योजना’ के तहत 21 साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल पाकर बालिकाओं के चेहरे खिल उठे और विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान प्रशासक श्रीमती अंजलि कंवर, समाजसेवी बबरी सिंह, एसएमसी अध्यक्ष प्रेम सिंह और नवयुवक मंडल अध्यक्ष प्रकाश सिंह की उपस्थिति रही। संस्था प्रधान लक्ष्मण लाल रेगर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की गतिविधियों से अवगत कराया।

प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने सभी 21 छात्राओं को साइकिलों के चेचिस नंबर दर्ज कर हस्ताक्षर करवाए, जिससे वितरण प्रक्रिया पारदर्शी और विधिवत सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम में संजीव कुमार, सुभाष चंद्र, गौरीशंकर, श्रवण लाल, उमाशंकर, संदीप कुमार, रीना शर्मा, दुर्गेश सेन, माया सोनी, पूरणदास और किशन लाल गुर्जर सहित विद्यालय स्टाफ के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक गायड सिंह चुण्डावत ने किया। इस वितरण के साथ ही बालिकाओं की शिक्षा के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम स्पष्ट रूप से सामने आया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story