राजसमंद एसीबी ने 25 लाख रुपए की रिश्वत लेते एक व्यक्ति को रंगे हाथ ट्रैप किया है। यह रिश्वत सीजीएसटी उदयपुर के सुपरिंटेंडेंट सांवलराम के लिए ली जा रही थी। एसीबी की कार्रवाई से रिश्वत के इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, अनिल पारीक ने सुशील पारीक को रिश्वत की रकम लेने के लिए कहा था। अनिल के कहने पर सुशील पारीक ने सीजीएसटी उदयपुर के सुपरिंटेंडेंट सांवलराम के लिए 25 लाख रुपए की रिश्वत ली। इसी दौरान राजसमंद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ ट्रैप कर लिया।

मामले में कोटा रेंज एसीबी ने राजसमंद एसीबी के इनपुट पर सुकेत, कोटा से सांवलराम को डिटेन किया है। सांवलराम को राजसमंद लेकर एसीबी की टीम पहुंच रही है।

बताया गया है कि जीएसटी के शो कॉज नोटिस के बाद रकम कम करने के सेटलमेंट के लिए रिश्वत की मांग की गई थी। जीएसटी की ओर से विभिन्न फर्म को 3.12 करोड़ रुपए का नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद 60 लाख रुपए की रिश्वत पर सहमति बनी थी।

इसी तय रकम की पहली किस्त के रूप में 25 लाख रुपए लिए जा रहे थे। पहली किस्त लेते हुए एसीबी ने सुशील पारीक को ट्रैप कर लिया। कार्रवाई के साथ ही रिश्वत के लेन-देन में शामिल बताए जा रहे पूरे नेक्सेस का भंडाफोड़ हुआ है।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story