राजस्थान आधार ऑपरेटर यूनियन ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसी क्रम में राजसमंद जिले के आमेट निवासी मनोज बुनकर को यूनियन का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

राजस्थान आधार ऑपरेटर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष किशन लाल जाट ने यह नियुक्ति घोषित करते हुए बताया कि मनोज बुनकर को संगठन के प्रति उनकी निरंतर सेवा, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और मेहनत को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि बुनकर अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

नियुक्ति के बाद मनोज बुनकर ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि आधार से संबंधित सभी सेवाएं और सुविधाएं आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचें। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड से जुड़े तकनीकी कार्यों एवं सेवाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाकर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की विभिन्न योजनाओं और लाभों से वंचित न रहे।

प्रदेश प्रवक्ता पद पर मनोज बुनकर की नियुक्ति को संगठन के विस्तार और जनसेवा के उद्देश्य को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे आधार सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा आम नागरिकों तक आवश्यक जानकारी पहुंचाने में सहायता मिलने की उम्मीद है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story