राजसमंद जिले के कांकरोली थाना क्षेत्र स्थित राजावास में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब चोरी की नीयत से एक घर में घुसे तीन संदिग्ध युवकों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। युवकों की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर पड़ते ही ग्रामीण सतर्क हो गए और उन्हें घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तीनों की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वे लहूलुहान हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही कांकरोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए तीनों युवकों को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। कांकरोली थाना एसएचओ सरोज बैरवा के अनुसार पकड़े गए युवकों में एक जोधपुर और दो अन्य जयपुर क्षेत्र के निवासी हैं। प्रारंभिक पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे कपासन दरगाह आए थे और इसके बाद राजावास क्षेत्र में ठेके पर शराब पीने के बाद एक घर में घुस गए।

पुलिस ने तीनों युवकों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शांति भंग की आशंका को देखते हुए तीनों को धारा 151 के तहत पाबंद किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल रहा, हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

यह घटना ग्रामीण सतर्कता और पुलिस की तत्परता का उदाहरण बनी, जिसने संभावित आपराधिक वारदात को समय रहते रोक दिया।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story