राजसमंद: मयूर पब्लिक स्कूल के छात्रों ने किया साइबर और कांकरोली थाने का भ्रमण
छात्रों को ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और गुड टच-बैड टच के प्रति जागरूक किया गया।

राजसमंद में साइबर थाने के दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ स्कूली छात्र और शिक्षक।
राजसमंद। मयूर पब्लिक स्कूल, महासतियों की मादड़ी के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम प्रभारी संतोष वैष्णव के निर्देशन में साइबर थाना राजसमंद एवं पुलिस थाना कांकरोली का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और पुलिस कार्रवाई की प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान कांकरोली थाना प्रभारी सरोज बैरवा ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने अपराध से बचाव के उपाय, अपराध होने पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और ऑनलाइन शिकायत के संबंध में जानकारी दी। साथ ही बच्चों को गुड टच और बैड टच के प्रति जागरूक किया।
साइबर थाना राजसमंद की टीम ने विजुअल वीडियो एवं संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, गेमिंग के दुष्प्रभाव तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में प्रशिक्षण दिया। इस दौरान खैरूल वसीम (प्रोग्रामर), नारायण शर्मा (सहायक उपनिरीक्षक), सीता शर्मा एवं गीता मेम (हेड कांस्टेबल), प्रशाली गोदारा, जान्हवी साहू सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
विद्यालय संस्थापक एवं प्रधानाध्यापक मुकेश वैष्णव ने साइबर थाना राजसमंद एवं पुलिस थाना कांकरोली की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संतोष वैष्णव, परवीन अख्तर, लीलावती प्रजापत, राधा टेलर एवं साधना पायक सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के साथ अपराध होने की स्थिति में शिकायत की प्रक्रिया की जानकारी मिली, जिससे कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को इन विषयों के प्रति जागरूक करना रहा।

Rahul Acharya, Rajsamand
नाम: राहुल आचार्य
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें
परिचय
राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।
