राजसमन्द जिले के ग्राम पंचायत करोली और पंचायत समिति देलवाड़ा की राज पब्लिक सैकेण्डरी स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आमेट ()(), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजसमन्द के सचिव भारत भूषण पाठक एवं ताल्लुका विधिक सेवा समिति नाथद्वारा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सैनी के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य बालश्रम रोकथाम, बाल विवाह रोकथाम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बच्चों के प्रमुख अधिकार एवं संरक्षण तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में व्यापक जागरूकता फैलाना था।

शिविर में पी.एल.वी. भावेश जोशी ने विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उपस्थित लोगों को कानूनी प्रक्रियाओं और संरक्षण उपायों से अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशिका कृष्णा कुँवर चौहान ने की, जबकि विद्यालय के प्रधानाचार्य लाल सिंह झाला ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अध्यापिका सुमन कुंवर झाला, कुसुम सालवी और बलवन्त सिंह झाला भी उपस्थित रहे।

इस विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशील बनाया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत एवं नाल्सा डाउन जागृति एवं सनद स्कीम के तहत आयोजित यह पहल क्षेत्र में विधिक जागरूकता बढ़ाने और बच्चों के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

शिविर ने स्थानीय समुदाय को सामाजिक न्याय और बाल अधिकारों के प्रति सजग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे बच्चों की सुरक्षा और कानूनी सशक्तिकरण को बल मिलेगा।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story