आमेट। निजी विद्यालय संघर्ष समिति, राजस्थान की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, रेलवे स्टेशन कांकरोली में आयोजित हुई। बैठक जिला संयोजक लाल सिंह झाला एवं जिला सचिव डॉ. गिरीश पालीवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुई, जिसमें 10 अगस्त को जयपुर में प्रस्तावित राज्य स्तरीय सचिवालय घेराव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि राजसमंद जिले से करीब 2 हजार विद्यालय संचालक, शिक्षक एवं अभिभावक आंदोलन में भाग लेंगे। संगठन ने जिले के सभी निजी विद्यालयों से अधिकतम संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। समिति के अनुसार राज्यभर से करीब एक लाख लोगों की भागीदारी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

आंदोलन के सफल संचालन के लिए जनसंपर्क, विधिक, यातायात, मीडिया संपर्क एवं प्रशासन संपर्क सहित विभिन्न समितियों का गठन किया गया तथा पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारी शिव प्रसाद सनाढ्य, जिला संगठन महामंत्री शिव शंकर पुर्बिया, जिला प्रवक्ता बाबूलाल कीर, भरत कुमावत, कैलाश शर्मा, विधिक सलाहकार यशवंत त्रिपाठी, उदयलाल टांक सहित अनेक विद्यालय संचालक उपस्थित रहे। सभी ने निजी विद्यालयों की विभिन्न मांगों के समर्थन में 10 अगस्त को होने वाले सचिवालय घेराव को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story