झालावाड़ जिले के बकानी थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान से चोरी हुई वेल्डिंग मशीन, ग्लाइंडर और पुट्टी मशीन के मामले का पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई से लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों पर अहम प्रहार माना जा रहा है।

मामला 2 दिसंबर 2025 का है, जब फरियादी राकेश कुमार राठौर ने बकानी थाने में रिपोर्ट दी कि उनके नए निर्माणाधीन मकान, जो भालता रोड बाईपास पर स्थित है, से कार्य के दौरान उपयोग में ली जा रही मशीनें चोरी हो गई हैं। फरियादी के अनुसार उन्होंने मकान निर्माण का कार्य मुकेश विश्वकर्मा निवासी खाचरोद को दिया हुआ था, वहीं वेल्डिंग और फाटक निर्माण का काम जगदीश राठौर और पुट्टी–पेंटिंग का कार्य कैलाश चंद मेहर को सौंपा हुआ था। कार्यस्थल पर रखी वेल्डिंग मशीन, ग्लाइंडर और पुट्टी मशीन को रात में चोरी कर ले जाया गया।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि यह चोरी उसी व्यक्ति द्वारा की गई, जो वहां कार्य कर रहा था। आरोपी की पहचान समीर पठान पुत्र मुन्ना खां निवासी बकानी के रूप में हुई, जिसने 28 नवंबर 2025 की रात मशीनें चुरा ली थीं। पुलिस ने प्रकरण संख्या 279/2025 धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा और वृत्ताधिकारी हर्षराजसिंह खरेड़ा के मार्गदर्शन में बकानी थानाधिकारी रामेश्वर प्रसाद मीना के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सलीम खां पुत्र मुन्ना खां निवासी बकानी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई वेल्डिंग मशीन, ग्लाइंडर और पुट्टी मशीन बरामद कर ली गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में कोई अपराध दर्ज नहीं है, लेकिन वर्तमान में उसके खिलाफ दर्ज यह मामला गंभीर श्रेणी का है। बकानी पुलिस टीम ने सावधानी, त्वरित कार्रवाई और सटीक जानकारी के आधार पर इस प्रकरण का सफलतापूर्वक निष्पादन किया।

इस कार्रवाई से इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर जनता के बीच भरोसा मजबूत हुआ है, साथ ही पुलिस द्वारा चोरी व संपत्ति संबंधी अपराधों पर रोकथाम की दिशा में यह कार्रवाई एक प्रभावी कदम साबित हुई है।

Updated On
Suresh Momiya, Jhalawar

Suresh Momiya, Jhalawar

नाम: सुरेश कुमार गोयल (मोमिया)

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: झालरापाटन, जिला झालावाड़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय


परिचय

सुरेश कुमार गोयल (मोमिया) राजस्थान के झालावाड़ जिले के झालरापाटन क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' में सीनियर पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। वह झालरापाटन और झालावाड़ जिले से जुड़ी राजनीति, अपराध (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न प्रकार की क्षेत्रीय और जनहित की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ निम्नलिखित समाचार पत्रों के लिए भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • दैनिक बढ़ता राजस्थान
  • दैनिक कोटा ब्यूरो
  • दैनिक दो गज दूरी

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story