पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान कक्षा 6, 7 एवं 8 के विद्यार्थियों के लिए अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर तथा कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए समाज सेवा शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत की अध्यक्षता में किया गया। शिविर के उद्घाटन के साथ विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

सह प्रभारी शिक्षक मुकेश वैष्णव ने बताया कि अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत विद्यार्थियों को योगाभ्यास, सिलाई, नृत्य, अभिनय, संगीत, ड्रॉइंग, चित्रकला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। वहीं समाज सेवा शिविर में विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास से जुड़ी प्रेरक वार्ताओं के साथ सामाजिक कार्यों एवं समाज सेवा से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी कराई जाएगी। शिविर के दौरान विद्यालय साफ-सफाई, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि उप प्राचार्य बाबूलाल सालवी, प्राध्यापक मनोज कुमार शर्मा, अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर प्रभारी अधिकारी राखी आर्य, प्राध्यापक रेखा जीनगर, समाज सेवा शिविर प्रभारी अधिकारी नीलम शर्मा, मीरा सैनी, दक्ष प्रशिक्षक दिलीप सिंह, मनीषा शर्मा एवं कंचन कंवर सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मुकेश वैष्णव ने किया।

विद्यालय प्रशासन ने शिविर को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, सामाजिक चेतना और रचनात्मक प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान आयोजित यह शिविर विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ व्यवहारिक एवं सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का माध्यम बनेगा।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story