राजस्थान: पीएम श्री स्कूल मोराणा के दल ने किया आमेट विद्यालय का अवलोकन
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् के सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम के तहत कुम्भलगढ़ के मोराणा स्कूल ने आमेट विद्यालय की शैक्षणिक और भौतिक गतिविधियों का जायजा लिया।

राजसमंद के आमेट में आयोजित विद्यालय सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम के दौरान पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का अवलोकन करते मोराणा स्कूल के शिक्षक और छात्र-छात्राएं।
आमेट। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् द्वारा चलाए जा रहे विद्यालय सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कुम्भलगढ ब्लॉक से पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोराणा के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट का अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट के प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत, उप प्राचार्य बाबुलाल सालवी, प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा एवं शिक्षक मुकेश वैष्णव ने आगंतुकों का आत्मीय स्वागत किया।
विद्यालय की आधुनिक सुविधाओं एवं गतिविधियों का निरीक्षण
पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोराणा के संस्था प्रधान राम लाल बुनकर ने बताया कि इस भ्रमण के दौरान उन्होंने पीएम श्री राउमावि आमेट विद्यालय में संचालित बालवाड़ी, विद्यालय भवन, अमृत वाटिका, स्मार्ट रूम और कम्प्यूटर कक्ष का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने लाइब्रेरी, संविधान कक्ष, विज्ञान लैब, स्टेम लैब, प्रधानाचार्य कक्ष, कार्यालय एवं एमडीएम व्यवस्थाओं को देखा। प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय भवन में बनाए गए महापुरुषों के चित्र, शिक्षण हेतु सुसज्जित कक्षा कक्षों, खेल स्टेडियम व पीएम श्री योजना की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन कर नवीन जानकारियां प्राप्त कीं।
ट्विनिंग ऑफ स्कूल्स: आपसी सहयोग से समग्र विकास
अवलोकन के दौरान प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि "ट्विनिंग ऑफ स्कूल्स विभाग की अच्छी योजना है जिससे दो विद्यालय एक दूसरे की शैक्षिक, भौतिक गतिविधियों का अवलोकन कर आपसी सहयोग से विद्यालय के समग्र विकास में योगदान दे सकते हैं।" इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन प्राध्यापक राखी आर्य व शिक्षक मुकेश वैष्णव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर मोराणा पीएम श्री विद्यालय के संस्था प्रधान रामलाल बुनकर, एसएमसी अध्यक्ष उदय सिंह, उपाध्यक्ष मांगू सिंह सोलंकी, अध्यापक अतुल कुमार, जितेंद्र कुमार, गजेन्द्र सिंह, हिम्मत रेगर, दिलीप कुमार और ललिता सेवक उपस्थित रहे। वहीं पीएम श्री राउमावि आमेट के प्राध्यापक मनोज कुमार शर्मा, रेखा जीनगर, भगवती लाल धाभई, नीलम शर्मा, लक्ष्मण लाल गुर्जर, रामावतार सैनी, भैरुलाल जीनगर, रुपसिंह फागणा, नलिना चोरड़िया, कल्पना शर्मा, मीरा सैनी, रौनक मेवाड़ा, कुलदीप सिंह सोलंकी, सर्वेश्वर सालवी एवं बालकृष्ण आमेटा आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
