आमेट। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट के मित्र मंडल परिसर में प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत के निर्देशन में बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में नन्हे विद्यार्थियों ने विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों, आकर्षक स्टालों और प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेला प्रभारी मुकेश चन्द्र वैष्णव ने कहा कि बाल मेले से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी मौखिक अभिव्यक्ति का विकास होता है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता मेला प्रभारी मुकेश चन्द्र वैष्णव ने की। बाल मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि जगदीश चन्द्र शर्मा और कार्यक्रम अध्यक्ष मुकेश चन्द्र वैष्णव ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा सामूहिक राष्ट्रगीत के गायन के साथ किया।

मेले में नन्हे विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की स्टालें लगाईं। इनमें हिंदी और अंग्रेजी वर्णमाला के कार्ड, चित्रों के माध्यम से कहानी कथन, बूझो तो जानें कार्ड, विभिन्न रंगों की पहचान, शब्दकोष निर्माण, कविता वाचन, विभिन्न वाद्य यंत्र और खेल सामग्री का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कहानी कथन, भाषण और कविता प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ, जिनमें विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। कार्यक्रम में अनेक अभिभावक भी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा ने अभिभावकों को पीएम श्री विद्यालय में संचालित बाल वाटिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएम श्री विद्यालयों में बाल वाटिका संचालित हो रही है, जहां तीन वर्ष से छह वर्ष तक के बच्चों को खेल और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पूर्व प्राथमिक कक्षाओं का अध्ययन करवाया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपने छोटे बच्चों को पीएम श्री विद्यालय में प्रवेश दिलवाकर इन योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम अध्यक्ष एवं मेला प्रभारी मुकेश चन्द्र वैष्णव ने बाल मेले के आयोजन का महत्व बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों में नन्हे बालकों की प्रतिभा सामने आती है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास पैदा होता है और मौखिक अभिव्यक्ति का विकास होता है।

समापन अवसर पर अतिथियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता और उपविजेता रहे छात्र-छात्राओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही मेले में स्टाल लगाकर अपनी प्रस्तुतियां देने वाले सभी विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर नलिना चोरड़िया, मीरा सैनी, बहादुर मीणा, पूजा शर्मा, सुरभि छीपा, भारती बागोरा सहित अनेक अभिभावक मौजूद रहे।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story