स्थानीय पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान आयोजित कक्षा 6, 7 व 8 के विद्यार्थियों के लिए अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर एवं कक्षा 12 के विद्यार्थियों हेतु संचालित समाज सेवा शिविर का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत की अध्यक्षता में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी सुदर्शन कुमार जांगू रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में समाजसेवी अरुण कुमार मिश्रा, साइबर पीस अवॉर्ड से सम्मानित महेश कुमार कोली, बार एसोसिएशन आमेट अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चुण्डावत, एडवोकेट ईश्वर लाल कोली, गीता सोनी, सरिता शर्मा, उप प्राचार्य बाबुलाल सालवी, प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा, राम नारायण सालवी, श्रीपाल पारीक, विक्रम सिंह चुण्डावत, दीपक लक्ष्कार, राजेश गहलोत एवं कमलेश कोली ने शिरकत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों के आत्मीय स्वागत के साथ हुआ। पंद्रह दिवसीय शिविर के प्रतिवेदन को प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम प्रभारी शिक्षक मुकेश वैष्णव ने विद्यार्थियों द्वारा प्रतिदिन किए गए योगाभ्यास, सिलाई, नृत्य, अभिनय, संगीत, आर्ट व ड्राइंग तथा चित्रकला गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर साइबर विशेषज्ञ महेश कुमार कोली ने विद्यार्थियों को वर्तमान दौर की गंभीर चुनौती 'साइबर अपराध' के प्रति सचेत किया। उन्होंने सोशल मीडिया नेटवर्किंग और मोबाइल के दुरुपयोग से होने वाले खतरों पर वार्ता प्रस्तुत करते हुए सावधानीपूर्वक तकनीक के उपयोग की नसीहत दी। मुख्य अतिथि सुदर्शन कुमार जांगू ने अपने उद्बोधन में इन शिविरों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास हेतु एक प्रेरक मंच बताया। विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार मिश्रा ने जीवन में योग और खेलों की महत्ता को प्रतिपादित किया।

समारोह के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा निर्मित कलाकृतियों, ड्राइंग, चित्रकला और सजावटी वस्तुओं की प्रदर्शनी का गहन अवलोकन कर उनकी रचनात्मकता की सराहना की। मंच पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया, वहीं 'वन्दे गंगा अभियान' के अंतर्गत 'जल बचाओ' विषय पर मार्मिक नाटक का मंचन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए शिविर की उपादेयता और छात्र जीवन में इसके महत्व पर प्रकाश डाला।

समारोह के अंतिम चरण में समाज सेवा कार्यों, जैसे विद्यालय परिसर की सफाई और पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर प्रभारी राखी आर्य, कार्यक्रम प्रभारी मुकेश वैष्णव, समाज सेवा शिविर प्रभारी प्राध्यापक रेखा जीनगर, दल प्रभारी प्राध्यापक नीलम शर्मा, मीरा सैनी, दक्ष प्रशिक्षक दिलीप सिंह, मनीषा शर्मा और कंचन कंवर को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्राध्यापक राखी आर्य एवं शिक्षक मुकेश वैष्णव ने किया। इस गौरवमयी अवसर पर रौनक मेवाड़ा, कुलदीप सिंह सोलंकी, दीपक बोलीवाल, कुलदीप खटीक, पवन श्रीमाली सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story