आमेट। स्थानीय पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट के मित्र मंडल परिसर में प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत की अध्यक्षता में शिक्षक-अभिभावक की मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन के दौरान विद्यालय के शैक्षणिक स्तर और आगामी सत्र की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

विद्यार्थियों की प्रगति रिपोर्ट और दक्षता आकलन

कार्यक्रम के प्रभारी शिक्षक मुकेश वैष्णव ने उपस्थित अभिभावकों के सामने विद्यार्थियों की वार्षिक शैक्षणिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत ने छात्र-छात्राओं को दक्षता आधारित आकलन और होल स्टीक रिपोर्ट कार्ड प्रदान किए। प्रधानाचार्य ने एक अप्रेल से प्रारंभ हो रहे नवीन सत्र से बालकों को नियमित विद्यालय भेजने हेतु अभिभावकों को प्रेरित किया।

प्रवेशोत्सव की योजना और अभिभावकों के विचार

विद्यालय के उप प्राचार्य बाबुलाल सालवी ने आगामी प्रवेशोत्सव कार्यक्रम की कार्य योजना सभी के समक्ष प्रस्तुत की, जिसका सफल संचालन शिक्षक मुकेश वैष्णव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों की ओर से प्रकाश सेन, मांगीलाल रेगर व संगीता शर्मा ने अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी। उन्होंने "पीएम श्री विद्यालय की गतिविधियों की प्रशंसा व्यक्त करते हुए" अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

गरिमामयी उपस्थिति

इस मेगा पीटीएम के दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, राखी आर्य, रेखा जीनगर, भगवती लाल धाभई, नीलम शर्मा, लक्ष्मण लाल गुर्जर, रामावतार सैनी, भैरुलाल जीनगर, रुप सिंह फागणा, कल्पना शर्मा, नलिना चोरड़िया, मीरा सैनी, रौनक मेवाड़ा, कुलदीप सिंह सोलंकी, सुरभि छीपा, चेतना बागवान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पीएम श्री राउमावि आमेट में आयोजित इस मेगा पीटीएम में शिक्षकों और अभिभावकों ने मिलकर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की रूपरेखा तैयार की।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story