आमेट। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट में प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत के सानिध्य में नवीन शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हुआ। राज्य सरकार के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में एक अप्रेल से नवीन शैक्षिक सत्र का आगाज किया गया है, जिसके तहत विद्यालय में विभिन्न कक्षाओं में नवीन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की गई और प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

नि: शुल्क पाठ्य-पुस्तकों का वितरण और मार्गदर्शन

पाठ्य-पुस्तक प्रभारी पूजा शर्मा ने बताया कि वर्ष प्रारंभ के प्रथम दिवस प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत, वरिष्ठ प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा, शिक्षक मुकेश वैष्णव और मनोहर लाल रेगर के सानिध्य में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक विद्यार्थियों को नि: शुल्क पाठ्य-पुस्तकों का वितरण किया गया। प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत ने सभी को नवीन शैक्षिक सत्र की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों का अभिनन्दन किया। इस दौरान प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मुकेश वैष्णव द्वारा किया गया।

शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति और आभार प्रदर्शन

कार्यक्रम प्रभारी शिक्षक मुकेश वैष्णव ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में एक अप्रेल से नवीन शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हुआ जिससे विभिन्न कक्षाओं में नवीन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की गई। समारोह के अंत में उप प्राचार्य बाबुलाल सालवी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्राध्यापक मनोज कुमार शर्मा, राखी आर्य, रेखा जीनगर, भगवती लाल धाभई, नीलम शर्मा, लक्ष्मण लाल गुर्जर, रामावतार सैनी, भैरुलाल जीनगर, रुपसिंह फागणा, नलिना चोरड़िया, मीरा सैनी, पूजा शर्मा एवं चेतना बागवान आदि उपस्थित थे।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story