आमेट। उपखंड स्तर के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट में बुधवार को जिला स्तरीय महिला शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेश और मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ किया गया, जिसके पश्चात स्थानीय विद्यालय के स्टाफ ने अतिथियों का तिलक और ऊपरना ओढ़ाकर स्वागत किया।

उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि के रूप में सीबीईओ नारायण सिंह राव, विशिष्ट अतिथि एसीबीईओ राम अवतार मीणा, अतिविशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य जिलोला ओमप्रकाश गोठवाल, घोसुंडी प्रधानाचार्य अविनाश जोशी, डिंगरोल प्रधानाचार्य और सरदारगढ़ की गीता वरानिया, उपाचार्य तबस्सुम बोहरा एवं प्राचार्य गलवा रेखा आमेट मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक प्राध्यापक जगदीश शर्मा और जनरल रेफरी शारीरिक शिक्षक राधेश्याम आच्छेरा ने भी उद्घाटन में भाग लिया।

केन्द्राध्यक्ष प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र प्रजापत ने उद्घाटन सत्र में बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के आठ उपखंडों की महिला शिक्षिकाएं भाग ले रही हैं। खेल संयोजक जगदीश चंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और एथलेटिक्स के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।

मुख्य अतिथि नारायण सिंह राव ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित कार्यों को उत्साह, ऊर्जा और पूर्ण समर्पण के साथ पूरा करना प्रत्येक शिक्षक का दायित्व है। एसीबीईओ राम अवतार मीणा ने आभार व्यक्त करते हुए समस्त खिलाड़ियों को खेलकूद में अपनी पूरी क्षमता और कौशल दिखाने के लिए प्रेरित किया।

उद्घाटन सत्र में सुगम संगीत की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें वीणा वैष्णव (राजसमंद), उषा मेवाड़ा (आमेट), जयमाला शर्मा (पनोतिया), तबस्सुम बोहरा (घोसुंडी) और निधि बटवाल (बालिका आमेट) ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों ने समस्त उपस्थित सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। उद्घाटन सत्र का संचालन शारीरिक शिक्षक ढेलाणा मनोज कुमार शर्मा ने कुशलतापूर्वक किया।

इस आयोजन ने न केवल महिला शिक्षिकाओं में खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति उत्साह बढ़ाया, बल्कि जिले में महिला शिक्षा और खेलकूद को प्रोत्साहित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story