प्रमुख अतिथि एवं उपस्थिति

  • विशिष्ट अतिथि: प्राध्यापक भगवती लाल धाभई और शिक्षक मुकेश वैष्णव।
  • मेला प्रभारी अधिकारी: नीलम शर्मा।
  • उपस्थित गणमान्य: मेला सह प्रभारी कल्पना शर्मा, चेतना बागवान, राजेन्द्र मेवाड़ा, रजत भाटी, हर्षित शर्मा, अवधेश जाटव, सोनम, रंविना, गजराज सालवी और गिरिराज भील।
  • कार्यक्रम संचालन: अध्यापिका पूजा शर्मा।

विद्यार्थियों द्वारा निर्मित विज्ञान मॉडल

विज्ञान मेला में छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न विज्ञान माॅडल तैयार किए गए, जिनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित विषयों पर माॅडल बनाकर प्रस्तुत किए:

  • जल चक्र, मानव नेत्र, वाष्पीकरण और जल संरक्षण।
  • मानव हृदय, वाॅटर हार्वेस्टिंग, मानव उत्सर्जन यंत्र और लम्स वर्किंग।
  • श्वसन तंत्र, चन्द्रयान द्वितीय, लाइफ साईकिल ऑफ प्लान्ट, माॅर्डन सीटों और फ़ूड पिरामिड।

अतिथियों के विचार एवं संदेश

कार्यक्रम अध्यक्ष प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत ने पीएम श्री विद्यालय में होने वाले विज्ञान मेले का महत्व प्रतिपादित करते हुए कहा कि:

"विज्ञान मेला में प्रदर्शित होने वाले विभिन्न माॅडल से बच्चों में जिज्ञासा बढ़ती है।"

विशिष्ट अतिथि शिक्षक मुकेश वैष्णव ने कहा कि:

"विज्ञान मेले के आयोजन से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होता है।"

पुरस्कार वितरण एवं सम्मान

अतिथियों द्वारा माॅडल प्रदर्शन, क्विज़ प्रतियोगिता आदि में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियो को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।



Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story