पीईईओ देवीलाल खटीक ने किया दुदालिया स्कूल में 8वीं बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण
ग्राम पंचायत माद के पीईईओ ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में परीक्षा व्यवस्था और शाला संबलन रिकॉर्ड की जांच कर स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए।

आमेट के निकट दुदालिया स्कूल में 8वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान बैठक व्यवस्था का जायजा लेते पीईईओ देवीलाल खटीक और उपस्थित विद्यालय स्टाफ।
परीक्षा का विवरण और विद्यार्थियों की उपस्थिति
- कक्षा 8वीं में दुदालिया और दांतडा के 26 बालक-बालिकाएं परीक्षा दे रहे थे।
- सभी विद्यार्थी तल्लीनता से अपने-अपने प्रश्न पत्र को हल करने पर गहराई से ध्यान देकर उत्तर को उत्तरपुस्तिकाओं में लिख रहे थे।
शाला संबलन एवं रिकॉर्ड जांच
इस दौरान विद्यालय का शाला संबलन भी किया गया, जिसमें सभी आवश्यक रिकॉर्ड की गहराई से जांच कर संतोष व्यक्त किया गया।
उपस्थित स्टाफ एवं निर्देश
इस अवसर पर निम्नलिखित कार्मिक उपस्थित थे:
- पप्पू कुमार (संस्था प्रधान)
- कृष्ण कुमार यादव, ओम प्रकाश मीणा, चंद्र पाल सिंह
- राम स्वरूप, दिनेश चंद्र जाट, शिवलाल जाट
- कांता सेन और माया सेन (कुक कम हेल्पर)
निरीक्षण के अंत में, "कुक कम हेल्पर को मिड डे मिल घर जैसा बनाने के निर्देश दिए।"

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
