पुरुषोत्तम मास की परमा एकादशी के पावन अवसर पर पिपली पोल स्थित पालीवाल समाज 44 श्रेणी के आराध्य देव भगवान श्री चारभुजा नाथ मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का विशेष वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर भगवान श्री चारभुजा नाथ का विशेष श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

रात्रि में मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्री चारभुजा नाथ के दर्शन किए तथा आरती में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित किया। महाआरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गुंजायमान रहा और श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता निभाई।

महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पालीवाल समाज के महिला-पुरुषों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से समाजजनों ने धार्मिक आस्था और सामुदायिक एकता का परिचय देते हुए पुरुषोत्तम मास की परमा एकादशी को श्रद्धापूर्वक मनाया।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ने और आध्यात्मिक वातावरण को सशक्त करने का भी माध्यम सिद्ध हुआ।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story