उपखण्ड क्षेत्र के गादरोला गांव में बीती रात पैंथर के हमले से दहशत फैल गई। गांव निवासी नाथूलाल पुत्र भूरालाल गुर्जर के बाड़े में घुसकर पैंथर ने बंधी बकरियों पर हमला कर दिया, जिससे एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार बकरियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

नाथूलाल गुर्जर ने बताया कि वह रात के समय रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह में गया हुआ था। सुबह घर लौटने के बाद जब वह बकरियों को पानी पिलाने और चारा डालने के लिए बाड़े में पहुंचा तो बकरियां घायल अवस्था में पड़ी मिलीं। एक बकरी मृत थी, जबकि अन्य चार बकरियां जख्मी हालत में थीं, जिससे घटना का पता चला।

घटना की सूचना मिलते ही पटवारी बलवीर सिंह, वन विभाग के अधिकारी अरविंद जावड़िया तथा पशु चिकित्सालय विभाग की टीम, जिसमें पशु चिकित्सक डॉक्टर सुनील जाखड़ और पृथ्वीराज सैनी शामिल थे, मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घायल बकरियों का उपचार कराया गया।

घटना के बाद गादरोला गांव सहित आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पैंथर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। यह घटना क्षेत्र में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों और मानव बस्तियों पर उनके खतरे को उजागर करती है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story