आमेट क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम पंचायत माद में स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय डेलरा में मंगलवार को पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी देवीलाल खटीक ने शाला संबलन करते हुए स्कूल व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिड-डे मील योजना के तहत तैयार किए गए भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया और स्वयं सब्ज़ी व रोटी का स्वाद चखकर इसकी उत्कृष्टता पर संतोष व्यक्त किया।

निरीक्षण के दौरान शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के बच्चों से मिड-डे मील योजना से संबंधित जानकारी भी विस्तार से प्राप्त की। उन्होंने छात्रों से भोजन की गुणवत्ता, परोसने की व्यवस्था और नियमित उपलब्धता पर सीधे संवाद कर वास्तविक स्थिति जानी। कुक कम हेल्पर से बातचीत में उन्होंने उनसे अपने घर जैसा पौष्टिक और स्वच्छ भोजन तैयार करने के लिए प्रेरित किया।

शाला संबलन के दौरान अधिकारी ने विद्यालय के किचन के आधुनिकीकरण की सराहना की और स्टाफ को इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। विद्यालय परिवार ने अधिकारी के मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताते हुए आश्वस्त किया कि वे आगे भी बच्चों के हित में गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था बनाए रखेंगे।

इस अवसर पर संस्था प्रधान सुरेंद्र सिंह, शिक्षक नरोत्तम शर्मा, रवि मेव, राम किशोर कुड़िया, सुरेंद्र कुमार, कुक कम हेल्पर राधा और जमना सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। निरीक्षण से विद्यालय में शिक्षण एवं पोषण व्यवस्था के प्रति जागरूकता का सकारात्मक संदेश गया है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story