आमेट। अखिल भारतीय पालीवाल समाज 44 श्रेणी मेवाड़ संस्था के बैनर तले संगठन की मजबूती, सशक्तिकरण और भविष्य के विकास लक्ष्यों को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रतिनिधि सभा की बैठक सुंदरचा स्थित लक्ष्मीनारायण परिसर (आरटीओ ऑफिस के पास) में गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष शंकर लाल पुरोहित (बड़ा भाणुजा) ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष लहरी लाल दवे (बामन टुकड़ा) एवं महामंत्री सेवाराम बागोरा (सुंदरचा) मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान श्री चारभुजा नाथ की छवि पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और वैदिक गायत्री मंत्रोच्चार के साथ किया गया। सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष शंकर लाल पुरोहित ने स्पष्ट किया कि पालीवाल समाज की एकता ही उसकी वास्तविक शक्ति है। उन्होंने समस्त सदस्यों से आह्वान किया कि संगठन के मूल उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। महामंत्री सेवाराम बागोरा और उपाध्यक्ष लहरी लाल दवे ने संगठन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने हेतु ग्राम इकाइयों से ठोस सुझाव आमंत्रित किए।

विचार-विमर्श के दौरान मेवाड़ क्षेत्र के विभिन्न चौखला समितियों—राजसमंद, आमेट, बागोल, उथनोल, कदमाल एवं अन्य इकाइयों के प्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय समस्याओं और विकास की आवश्यकताओं को प्रमुखता से रखा। वक्ताओं ने युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग, करियर मार्गदर्शन और नेतृत्व विकास कार्यक्रमों की अनिवार्यता पर जोर दिया। बैठक में वित्तीय शुचिता सुनिश्चित करने हेतु सभी चौखलों को नियमित आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए गए।

आगामी कार्ययोजना के तहत मई-जून माह के मध्य भव्य 'प्रतिभा सम्मान समारोह' और 'युवक-युवती परिचय सम्मेलन' आयोजित करने का निर्णय लिया गया, ताकि मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन और नई पीढ़ी को नई दिशा मिल सके। इसके साथ ही चारभुजा धर्मशाला एवं आवरी माता मंदिर के विकास हेतु भामाशाहों के सहयोग से निर्माण कार्यों को गति देने पर विस्तृत चर्चा की गई। चंद्रशेखर बागोरा (सुंदरचा) द्वारा कुशलतापूर्वक संचालित इस बैठक में वित्त मंत्री भंवरलाल पालीवाल (छापरखेडी), भानु पालीवाल (कांकरोली), सुन्दरलाल पालीवाल (धांयला), श्याम लाल जोशी (दडवल), उमेश (दडवल), मगन जोशी (बिजनोल), बंशीलाल जोशी (नेगडिया), चंद्रप्रकाश जोशी (भलावतो का खेडा), विष्णु पालीवाल (धांयला), मीठालाल पालीवाल (मंडावर), भवानी शंकर पालीवाल (खटामला), कैलाश पालीवाल (खटामला), ओम पालीवाल (कांकरोली), प्रकाश पुरोहित (बागोल), मांगीलाल जोशी (नेगडिया), उमा शंकर पालीवाल (कदमाल), जगदीश पालीवाल (ढेलाणा), जयप्रकाश पालीवाल (देवगढ़), जीवराज पालीवाल (बामनिया), लक्ष्मी लाल पालीवाल (आमली) और तारा शंकर (बड़ाभानुजा) सहित समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, मार्गदर्शक मंडल व संरक्षक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। यह बैठक समाज के संगठनात्मक ढांचे को नया आयाम देने और सामूहिक विकास की प्रतिबद्धता के संकल्प के साथ समाप्त हुई।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story