पालीवाल समाज की जनगणना बैठक में शिक्षा के साथ युवाओं के स्किल डेवलपमेंट पर विशेष जोर
रूड़ की भागल में पालीवाल समाज की बैठक में जनगणना अभियान, परिवार सृजन पुस्तिका और युवाओं के स्किल डेवलपमेंट को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

तस्वीर में रूड़ की भागल स्थित मंदिर परिसर के भीतर आयोजित बैठक के दौरान गले में केसरिया दुपट्टा पहने पालीवाल समाज के वरिष्ठजन और युवा खड़े और फर्श पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
वौराट की पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य बसे छोटे से गांव रूड़ की भागल स्थित पवित्र श्री निंबोडा भेरूजी मंदिर प्रांगण में पालीवाल समाज द्वारा संचालित जनगणना अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज कोतवाल देवी लाल पालीवाल, सेवा समिति महामंत्री भगवती लाल पालीवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष सेवा समिति छगन पालीवाल, मनोनीत उपाध्यक्ष धर्म नारायण पालीवाल, युवा अध्यक्ष हितेश पालीवाल तथा उपाध्यक्ष राजेश पालीवाल धोईन्दा अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम गांव के वरिष्ठ मोहन बा साहेब, लच्छीराम भोपाजी, रोड़ीलाल, नारायण लाल, गोपी लाल, चतुर्भुज और किशन जी के सानिध्य में संपन्न हुआ।
बैठक को संबोधित करते हुए समाज युवा संयोजक गिरीश पालीवाल ने कहा कि समाज द्वारा आगामी दिनों में परिवार सृजन पुस्तिका का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पुस्तिका समाज में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में केवल शिक्षा ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिक्षा के साथ युवाओं में स्किल (जीवन कौशल) का होना भी आवश्यक है। समाज अपने बच्चों में स्किल डेवलपमेंट के लिए कोचिंग एवं काउंसलिंग के माध्यम से उन्हें मार्गदर्शन और प्रेरणा देने का प्रयास करेगा।
बैठक के दौरान हितेश पालीवाल और राजेश पालीवाल ने जनगणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वहीं सेवा समिति महामंत्री भगवती लाल पालीवाल और पूर्व कोषाध्यक्ष छगन पालीवाल ने उपस्थित समाजजनों को समाज द्वारा लिए गए सकारात्मक निर्णयों से अवगत कराया।
उदय लाल, नारायण और प्रकाश पालीवाल ने समाज में युवाओं की अहम भागीदारी को लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। समाज कोतवाल देवी लाल तथा उपाध्यक्ष धर्म नारायण पालीवाल ने भी समाज उत्थान के लिए अपने सुझाव साझा किए।
बैठक के अंत में गांव रूड़ की भागल के वरिष्ठजनों और युवाओं ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर भोपाजी लच्छीराम, मोहन लाल, रोडी लाल जी, भेरू लाल, किशन लाल, नारायण लाल, गोपी लाल, शांतिलाल जी, बंसी लाल, ओम प्रकाश जी, देवी लाल जी, भेरू लाल जी, नंद किशोर जी, मनोहर लाल, छगन लाल जी, विनय पालीवाल, भवानी शंकर, जय शंकर, कन्हैया लाल, भेरू लाल, शिव राज, दिनेश, सूर्यकांत, नरेश सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा साथी उपस्थित रहे। बैठक में समाज की जनगणना, परिवार सृजन पुस्तिका के प्रकाशन तथा शिक्षा के साथ युवाओं में स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

Rahul Acharya, Rajsamand
नाम: राहुल आचार्य
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें
परिचय
राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।
