मेवाड़ में पालीवाल समाज का महासंगम: भगवान श्री लक्ष्मी नारायण के सप्त स्वरूपों का होगा मिलन
आमेट में आयोजित इस ऐतिहासिक समागम में पालीवाल, मेनारिया और नागदा समाज के विभिन्न खेड़ों का मिलन होगा, जिसमें भगवान को छप्पन भोग और केसर वितरण की रस्म निभाई जाएगी।

मेवाड़ की धरा पर अद्भुत आगाज
आमेट। मेवाड़ की धरा पर ऐतिहासिक महासंगम का कल आगाज होगा। अखिल भारतीय पालीवाल समाज 44 श्रेणी के आराध्य देव भगवान श्री लक्ष्मी नारायण सहित सप्त स्वरूपों का मिलन होगा।
भगवान के सप्त स्वरूपों का मिलन
अखिल भारतीय पालीवाल समाज 44 श्रेणी के मीडिया प्रभारी किशन पालीवाल (आमेट) ने बताया कि आराध्य देव 1008 भगवान श्री लक्ष्मी नारायण भव्य एवं अलौकिक मंदिर के नवजीर्णोद्वार ध्वज कलश स्थापना के शुभ प्रसंग के बाद भगवान श्री लक्ष्मी नारायण की आशीष अनुकंपा से यह आयोजन हो रहा है। कीर्तिषेस स्वर्गीय जमनालाल पुरोहित के पौत्र एवं चंद्रशेखर पुरोहित के पुत्र केशव संग विदुषी के शुभ विवाह के अवसर पर अखिल भारतीय पालीवाल, मेनारिया नागदा समाज की सभी 6 श्रेणियां के राज्या धीरज इन ठाकुर जी का ऐतिहासिक मिलन होगा:
- श्री ठाकुर जी भगवान लक्ष्मी नारायण (बड़ा भानुजा)
- श्री चारभुजा नाथ (खमनोर)
- श्री चारभुजा नाथ (चिकलवास)
- श्री लक्ष्मी नारायण भगवान (गवारडी)
- श्री द्वारकाधीश (चंदेश्वर खेड़ा)
- श्री चारभुजा नाथ (सेमटाल)
विभिन्न समाजों का महासंगम
मेवाड़ एवं संपूर्ण भारतवर्ष में रहने वाले इन समाजों का ऐतिहासिक महासम्मेलन आयोजित होगा:
- अखिल भारतीय पालीवाल समाज 44 श्रेणी
- पालीवाल समाज
- अखिल भारतीय मेनारिया, नागदा ब्राह्मण समाज
- बड़ा पालीवाल समाज
- 16 खेड़ा पालीवाल ब्राह्मण समाज
- 12 खेड़ा पालीवाल ब्राह्मण समाज
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण और रस्में
यह पालीवाल समाज के इतिहास में प्रथम बार अद्भुत एवं ऐतिहासिक महासंगम होगा। इस अवसर पर भगवान श्री को छप्पन भोग का प्रसाद धराया जाएगा।
"अगले दिन विभिन्न रस्मों के साथ पालीवाल समाज के सभी श्रेणी के बन्धुओं (पंचों) को केसर वितरण की रस्म का कार्यक्रम संपन्न होगा।"
इस ऐतिहासिक महासम्मेलन में पालीवाल समाज सहित सभी ब्राह्मण समाज का महासंगम होगा।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
