अखिल भारतीय पालीवाल समाज महासम्मेलन और प्रभु पधरावणी शोभायात्रा 23 फरवरी को
खमनोर के बड़ा भानुजा में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से ठाकुर जी की प्रतिमाएं शोभायात्रा के रूप में पहुंचेंगी और समाज का सम्मेलन होगा।

अखिल भारतीय पालीवाल समाज महासम्मेलन, एवं समस्त आराध्य प्रभु पधरावणी सभी ठाकुर जी शोभायात्रा 23 फरवरी शुरू होगा। खमनोर (प्रातःकाल संवाददाता) के अनुसार, खमनोर के समीप श्री लक्ष्मीनारायण प्रभु बड़ाभानुजा मंदिर से कार्यक्रम शुरू होगा।
- "श्री चारभुजानाथ खमनोर से मोलेला, खेड़ी, सेमा होते हुए बड़ा भानुजा पधारेंगे।"
- "वही श्री चारभुजानाथ चिकलवास से दड़वल, बाछेड़ा, कोशिवाडा, छोटा भानुजा होते हुए बड़ा भानुजा पधारेंगे।"
- "श्री लक्ष्मीनारायण प्रभु गवारडी से दरीबा, रेलमगरा, सादड़ी, मेनिया, बनेडिया, रामपुर, कोठारिया, बाग़ोल, मोलेला, सेमा होते हुए बड़ाभानुजा पधारेंगे।"
- "श्री द्वारकाधीश प्रभु चंदेसरा खेड़ा से बिलोता, नेगड़िया, ओडन, खमनोर, मोलेला, सेमा होते हुए बड़ा भानुजा पधारेंगे।"
- "श्री चारभुजानाथ सेंमटाल से भूताला, लोसिंग, तुला, फतहपुर, मचीन्द होते हुए बड़ा भानुजा पधारेंगे।"
इस ऐतिहासिक वेला में आयोज्य अद्वितीय अलौकिक शोभा यात्रा में सर्व पालीवाल मेनारिया नागदा समाज के समस्त महानुभाव और मातृशक्ति सादर पधारेंगे। मातृशक्ति और महानुभाव पारंपरिक वेशभूषा धोती-कुर्ता / कुर्ता-पायजामा / लाल चुंदड़ी में पधारकर ठाकुर जी की भव्य शोभायात्रा में सहभागिता निभाएंगे।
- आयोजन को सुंदर, अनुशासित एवं ऐतिहासिक गरिमामय उपस्थिति से आयोजन की शोभा हेतु व्यापक तैयारी जारी है।
- सभी ठाकुर जी 11 बजे बड़ा भानुजा पधारेंगे।
- सभी भक्त समय मैनेज करते हुए शोभायात्रा ओर सम्मेलन में शामिल होने हेतु आमंत्रित हैं।
यह आयोजन आयोजक परिवार द्वारा अपने पुत्र विवाह में आमंत्रित किये जा रहे हैं। आयोजक पालीवाल एंड संस, द्वारा आयोजन होगा।

Vinod Paliwal, Rajsamand
नाम: विनोद पालीवाल
वर्तमान पद: संवाददाता (खमनोर, नाथद्वारा), अध्यक्ष (हल्दीघाटी प्रेस क्लब)
कार्यक्षेत्र: खमनोर , हल्दीघाटी, तहसील खमनोर, जिला राजसमंद (राजस्थान)
बीट : राजनीति, स्वास्थ्य, और प्रशासन
विशेष कवरेज: जन समस्याएं, सरकारी योजनाएं, और भ्रष्टाचार से जुड़ी प्रशासनिक जांच
परिचय
विनोद पालीवाल राजस्थान के राजसमंद जिले के अंतर्गत आने वाले खमनोर और नाथद्वारा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, साथ ही वह हल्दीघाटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद का दायित्व भी संभाल रहे हैं। विनोद पालीवाल मुख्य रूप से क्षेत्र की राजनीति, स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। स्थानीय जन समस्याओं को उठाना, सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत दिखाना और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग करना उनकी कार्यशैली का मुख्य हिस्सा है।
पत्रकारिता का अनुभव
विनोद पालीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वह सन 2000 से लगातार नियमित रूप से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर क्षेत्र में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- कला स्नातक (B.A.)
- कला स्नातकोत्तर - लोक प्रशासन (M.A. in Public Administration / लोक प्रशासन)
