पालीवाल समाज की प्रस्तावित परिवार सृजन पुस्तिका के प्रकाशन के लिए चलाए जा रहे परिवार परिचय एवं जनगणना अभियान के तहत वौराट क्षेत्र के गांव देवियों की मेरड़ा में एक बैठक आयोजित की गई। समाज के मजबूत स्तंभ कहे जाने वाले इस गांव में आयोजित बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, युवाओं और समाजजनों ने अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक सहयोग का आह्वान किया।

बैठक का आयोजन श्री देवीलाल जी पालीवाल समाज कोतवाल, छगनलाल जी पालीवाल पूर्व कोषाध्यक्ष सेवा समिति, धर्म नारायण जी पालीवाल उपाध्यक्ष समिति, युवा संरक्षक प्रदीप जी पालीवाल तथा युवा उपाध्यक्ष राजेश जी पालीवाल धोईन्दा के आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम में गांव देवियों की मेरड़ा के वरिष्ठ समाजजन कालू जी बा साहेब, नारायण जी पालीवाल, नरेश जी पालीवाल देवियों की मेरड़ा तथा अंबालाल जी बा साहेब के सानिध्य में समाजजन उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए समाज युवा संयोजक गिरीश पालीवाल तथा मनोज जी पालीवाल भगवान्दा ने कहा कि पालीवाल समाज द्वारा आगामी दिनों में परिवार सृजन पुस्तिका का प्रकाशन किया जाना है। इसी उद्देश्य से जनगणना अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के इस पुनीत कार्य में वरिष्ठ समाजजन के साथ युवा साथियों और मातृशक्ति सहित समाज के प्रत्येक वर्ग को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल इस अभियान ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक सकारात्मक कार्य में निस्वार्थ भाव से भागीदारी सुनिश्चित करने से ही समर्थ एवं सशक्त समाज की संरचना संभव है।

बैठक के दौरान राजेश जी पालीवाल और प्रदीप जी पालीवाल ने परिवार परिचय एवं जनगणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वहीं, समाज कोतवाल देवीलाल जी पालीवाल और छगनलाल जी पालीवाल ने समाज में लिए गए सकारात्मक निर्णयों से उपस्थित समाजजनों को अवगत कराया। धर्म नारायण जी पालीवाल ने समाज उत्थान के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

युवा साथी नारायणलाल जी पालीवाल, नरेश जी पालीवाल देवियों की मेरड़ा, प्रवीण जी पालीवाल तथा महेंद्र जी पालीवाल मेरड़ा ने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में गांव मेरड़ा में जनगणना अभियान के संचालन के लिए सर्वसम्मति से नारायणलाल जी पालीवाल देवियों की मेरड़ा, नरेश जी पालीवाल देवियों की मेरड़ा, शंकर लाल जी, महेंद्र जी तथा मगनलाल जी को नियुक्त किया गया। बैठक के अंत में गांव के वरिष्ठजनों और युवाओं ने जनगणना अभियान के बैनर का विमोचन कर गांव में अभियान की औपचारिक शुरुआत की।

इस अवसर पर नारायणलाल जी पालीवाल, प्रवीण जी पालीवाल देवियों की, नरेश जी पालीवाल देवियों की मेरड़ा, अंबालाल जी, कालू लाल जी, रंगलाल जी, भंवर लाल जी, धर्म नारायण जी, छगनलाल जी, देवीलाल जी, राजेश जी तथा प्रदीप जी पालीवाल सहित गांव के वरिष्ठ एवं युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी 24 श्रेणी पालीवाल समाज सेवा समिति मेवाड़ के सोशल मीडिया प्रभारी नरेश पालीवाल देवियों की मेरड़ा ने दी। समाज के पदाधिकारियों ने बैठक के माध्यम से परिवार परिचय एवं जनगणना अभियान में सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story