आमेट। भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के 75 गौरवशाली वर्षों का उत्सव पूरे देश में उल्लास के साथ जारी है। इसी कड़ी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढेलाणा में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों ने शैक्षणिक परिसर को लोकाचार, संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्रीय स्वाभिमान की भावना से सराबोर कर दिया। विद्यालय प्रांगण में हुए विविध आयोजन न केवल विद्यार्थियों को संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों से अवगत कराने वाले साबित हुए, बल्कि लोकतंत्र की जीवंतता का एक प्रेरक प्रतीक भी बने।

समारोह का शुभारंभ संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुआ, जिसका नेतृत्व अध्यापक गिरिराज प्रजापत ने किया। इस दौरान तेजस्विनी शाकद्वीपीय ने संविधान विषय पर सारगर्भित वार्ता प्रस्तुत कर विद्यार्थियों में राष्ट्रनिर्माण और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति गहरी समझ विकसित की। गिरिराज प्रजापत की देखरेख में प्राथमिक स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें मानवी सुथार प्रथम, खुशवन्त बुनकर द्वितीय और राघवदास तृतीय स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक स्तर पर विद्यार्थियों ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में अपने विचारों को अभिव्यक्त किया।

विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को संवैधानिक लोकतंत्र विषयक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में अधिकाधिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया तथा प्रमाणपत्र प्राप्त करने का लक्ष्य तय कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य संजू शर्मा ने की, जबकि वरिष्ठ अध्यापक विजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ईएलसी अध्यक्ष संजू शर्मा ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे बीएलओ की सहायता कर अपने परिवार सहित सभी मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म पूर्ण कराने में सक्रिय सहयोग दें, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

ढेलाणा विद्यालय के पुस्तकालय अध्यक्ष मुकेश कुमार गूगड, शारीरिक शिक्षक मनोज कुमार शर्मा, चुन्नीलाल रेगर, नारायण लाल रेगर और जगदीश सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ “हमारा संविधान—हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम में भाग लेकर लोकतांत्रिक चेतना और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनर्स्थापित किया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story