राजसमंद।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस को सेवा और संवेदना के संकल्प के साथ मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी, राजसमंद ने जनकल्याण से जुड़ा सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित कमला नेहरू चिकित्सालय में टीबी से पीड़ित मरीजों को आवश्यक राशन किट वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मरीजों से संवाद कर उनका हालचाल जाना तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही जरूरतमंदों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया गया। यह पहल न केवल सामाजिक दायित्व का निर्वहन रही, बल्कि मानवीय संवेदना का सशक्त उदाहरण भी बनी।

राशन किट वितरण कार्यक्रम के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गौसेवा करते हुए गायों को रचका खिलाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी कार्यकाल की कामना के साथ सामूहिक प्रार्थना भी की गई। भाजपा राजसमंद ने मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाकर समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाने का स्पष्ट संदेश दिया।

कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता महेश पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष सविता सनाढ्य, जिला महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान, जिला मंत्री तरुणा कुमावत, वर्धिनी पुरोहित, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जवाहर लाल जाट, जिला कार्यालय प्रभारी प्रमोद गौड़, जिला प्रवक्ता मुरारी आशिया, संपत नाथ सिंह चौहान, मोहन कुमावत, हिम्मत मेहता, दिनेश सेन सहित अनेक जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह आयोजन सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने वाला साबित हुआ।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story