भीम में निजी विद्यालय संगठन ने शिक्षा अधिकारियों का किया सम्मान, बेहतर तालमेल पर जोर
भीम में निजी विद्यालय संगठन ने शिक्षा अधिकारियों का सम्मान किया, जहां कार्यालय और स्कूलों के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा हुई।

भीम स्थित मुख्य ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में निजी विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित शिक्षा विभाग के अधिकारी और प्रतिनिधि।
निजी विद्यालय संगठन ब्लॉक भीम द्वारा 17 जुलाई 2026 को मुख्य ब्लॉक शिक्षा कार्यालय भीम में शिक्षा अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यवाहक सीबीओ मिट्ठू सिंह, नव नियुक्त एसीबीओ द्वितीय देवेन्द्र पाल सिंह, आरपी रामेश्वर सिंह एवं आरपी राजेन्द्र सिंह का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में निजी विद्यालय संगठन प्रदेशाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार सालवी, पूर्व शिक्षाविद रतन लाल सोनी, डॉ. किरण कुमार गन्ना, नेपाल सिंह, अमर सिंह, लक्ष्मण सिंह, नारायण सिंह, रणजीत सिंह, अजित सिंह, सनोज तोमर, कुलदीप तोमर सहित निजी विद्यालय संचालक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एसीबीओ द्वितीय देवेन्द्र पाल सिंह एवं आरपी रामेश्वर सिंह द्वारा कार्यालय एवं निजी विद्यालयों के मध्य आपसी सौहार्दपूर्ण कार्य व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। बैठक में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श हुआ।
अंत में एसीबीओ प्रथम मिट्ठू सिंह ने निजी विद्यालयों से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं से जुड़े कार्य समय पर पूर्ण करने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कार्यालय की ओर से हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग एवं निजी विद्यालयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का संदेश दिया गया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
