राजसमंद जिले के बलिचा हल्दीघाटी क्षेत्र में गुरुवार को मानवता की मिसाल देखने को मिली, जब हल्दीघाटी होटल के पास एक अनजान नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला। नवजात मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, बलिचा हल्दीघाटी स्थित हल्दीघाटी होटल के पास नवजात शिशु के पड़े होने की सूचना होटल संचालक को मिली। सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। मौके पर शैलेश गिरी गोस्वामी, सत्यनारायण श्रीमाली, किशन श्रीमाली, नितेश वैष्णव और शंभू रेबारी सहित अन्य ग्रामीणजन पहुंचे।

ग्रामीणों ने बिना देर किए मानवता का परिचय देते हुए नवजात शिशु को तत्काल हॉस्पिटल रेफर किया। फिलहाल बच्चे का इलाज जारी है और वह डॉक्टरों की निगरानी में है। मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है।

बलिचा के ग्रामीणों द्वारा दिखाई गई तत्परता और संवेदनशीलता क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। समय रहते नवजात को अस्पताल पहुंचाने से उसकी जान बचाने में मदद मिली, जिससे ग्रामीणों के इस सराहनीय कार्य की व्यापक सराहना हो रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story