राजसमंद। कुरैशी महासभा संस्थान राजसमंद की जिला कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण विस्तार किया गया है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष अजमत अली कुरैशी ने इस नई कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मकबूल मंडेलीया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी इंसाफ अली, उपाध्यक्ष हाजी रशीद अहमद, सचिव साजिद सुलेमानी, और कोषाध्यक्ष हाजी मोहम्मद मुस्तफा कुरैशी की सहमति शामिल रही।

अध्यक्ष अजमत अली कुरैशी ने उपाध्यक्ष पद पर इंसाफ, हिसामुद्दीन, इसराइल, मुजफ्फर, मो. आसिफ, इसराइल को मनोनीत किया। महासचिव पद की जिम्मेदारी मो. रफीक, इल्मुद्दीन, आमिर सोहेल, नवाब अली, असलम, मो. इरशाद को सौंपी गई है। सचिव पद पर रियाज मोहम्मद, कोषाध्यक्ष पद पर फरियाद हुसैन, प्रवक्ता पद पर सोहेल, प्रेस मीडिया प्रभारी पद पर हमीद कुरैशी, उप सचिव पद पर सोहेल, सद्दाम हुसैन, तथा संयुक्त सचिव पद पर वाजिद अली, शकील, मो. फिरोज, जमील मोहम्मद को शामिल किया गया।

अध्यक्ष अजमत अली कुरैशी ने इस अवसर पर कहा कि पूरी टीम प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में समाज की मजबूती और एकता के लिए कार्य करेगी। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनकी जिम्मेदारियों पर जोर दिया। यह कदम संगठन के सामाजिक और सामुदायिक विकास में एक नए अध्याय की शुरुआत को दर्शाता है।

इस नए गठन के साथ ही कुरैशी महासभा राजसमंद में सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी, जिससे समाज के हित में नई योजनाओं और कार्यक्रमों का क्रियान्वयन संभव होगा।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story