आमेट क्षेत्र के नवाखेड़ा में सोमवार को जोगेश्वर बावजी धूणी पर भव्य फाग महोत्सव आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य आकर्षण के रूप में गैर नृत्य का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपखंड क्षेत्र की लीकी पंचायत के गांव नवाखेड़ा (भोपालपुरा) में आयोजित इस कार्यक्रम में हर वर्ष की भांति इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल हुए।

कार्यक्रम में जोगेश्वर बावजी को प्रसाद स्वरूप 101 किलो गुगरी अर्पित किया गया। तत्पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। फाग गैर नृत्य और पारंपरिक फाग गीतों से पूरा माहौल उत्सवपूर्ण बना रहा।

आसपास के कई गांवों किशनपुरिया, सालमपुरा, घोसुंडी, लीकी, गांगागुड़ा और नवाखेड़ा के ग्रामीण भी इस महोत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम की भव्यता में चार चाँद लगाते नजर आए। आयोजन से क्षेत्र में सांस्कृतिक और धार्मिक उत्साह की लहर दौड़ गई, और ग्रामीणों में परंपरा के प्रति लगाव और श्रद्धा का भाव स्पष्ट रूप से देखा गया।

यह महोत्सव केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं बल्कि क्षेत्रीय सांस्कृतिक पहचान का भी प्रतीक बनकर उभरा है, जो स्थानीय परंपराओं को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story