राउमावि माद में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस और महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस आयोजित
आमेट के निकटवर्ती माद विद्यालय में प्रधानाचार्य देवीलाल खटीक ने विद्यार्थियों को रमन प्रभाव और महाराणा प्रताप के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

आमेट की ग्राम पंचायत माद के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित संयुक्त उत्सव के दौरान जानकारी देते प्रधानाचार्य देवीलाल खटीक और उपस्थित शिक्षक गण व ग्रामीण।
आमेट। निकटवर्ती ग्राम पंचायत माद के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस ओर महाराणा प्रताप के राज्यारोहण दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।
महान विभूतियों को दी गई जानकारी
इस विशेष अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य देवीलाल खटीक ने उपस्थित सभी जनों को संबोधित किया। प्रधानाचार्य देवीलाल खटीक ने "डॉ सीवी रमन के रमन प्रभाव के बारे में तथा महाराणा प्रताप के राज्यारोहण दिवस पर विस्तार से जानकारी दी।" राष्ट्रीय विज्ञान दिवस ओर महाराणा प्रताप के राज्यारोहण दिवस के इस दोहरे उपलक्ष्य पर विद्यालय परिसर में उत्साह का वातावरण रहा।
कार्यक्रम में गणमान्य जनों की उपस्थिति
इस दौरान विद्यालय के समर्पित शिक्षक प्रेम सागर बुनकर, दयालाल लखारा, दुष्यंत कुमार बैरवा, बृज मोहन गुर्जर, खालिद मोहम्मद शेख, मिठू सिंह रावत, रामलाल सुथार एवं रामचंद्र रैगर उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य देवीलाल खटीक ने डॉ सीवी रमन के रमन प्रभाव तथा महाराणा प्रताप के राज्यारोहण दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में भामाशाह पूरण सिंह रावत के साथ ही कुक कम हेल्पर गेहर कंवर तथा उगम कंवर भी उपस्थित थे।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
