आमेट। निकटवर्ती ग्राम पंचायत माद की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (राउमावि) माद में बुधवार, 26 नवंबर को राष्ट्रीय संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य देवीलाल खटीक ने प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करते हुए भविष्य के मतदाता होने के नाते मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर प्रत्येक छात्र-छात्रा को अपने नाम मतदाता सूचियों में जुड़वाने का अधिकार है और योग्य उम्मीदवार को अपने मत का प्रयोग करने से लोकतंत्र मजबूत होता है। साथ ही, उन्होंने अपने परिवार के 18 वर्ष पूर्ण कर चुके सदस्यों के नाम भी मतदाता सूचियों में जोड़वाने हेतु बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से संपर्क करने का मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने विशेष रूप से चल रहे SIR 2026 कार्यक्रम में भागीदारी पर बल देते हुए कहा कि परिवार के सभी सदस्यों के मतदाता नामों की सत्यापन प्रक्रिया में BLO का सहयोग अनिवार्य है। उन्होंने विद्यार्थियों और समुदाय को प्रेरित किया कि वे अपने परिवार के सभी सदस्यों को भी मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के लिए सक्रिय करें, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR 2026) सफलतापूर्वक पूरा हो सके।

कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी उपस्थित रहे। शिक्षकों में दुष्यंत कुमार बैरवा, उम्मेद सिंह शेखावत, खालिद मोहम्मद शेख, मिठू सिंह रावत, सुरेन्द्र कुमार, रामचंद्र रैगर, रामलाल सुथार, गेहर कंवर और उगम कंवर शामिल थे।

यह कार्यक्रम न केवल संविधान के महत्व को उजागर करता है, बल्कि आगामी चुनावों में नागरिकों की जागरूक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक प्रेरक पहल भी है। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर संविधान दिवस के महत्व को समझा और लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story