नाथद्वारा (राजसमंद) के श्रीनाथ कॉलोनी ए के पास वन विभाग की भूमि में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार, शव करीब दो दिन पुराना होने के कारण पूरी तरह सड़ चुका था और उसे किसी जंगली जानवर द्वारा नोचे जाने के निशान भी मिले। परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का वैज्ञानिक परीक्षण करवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया।

मृतका की पहचान उसके भाई नानालाल द्वारा नारायणी बाई गमेती, पत्नी भंवर लाल गमेती के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार महिला लंबे समय से अकेली रह रही थी और उसकी दोनों पुत्रियों का विवाह हो चुका है।

पुलिस के प्रारंभिक आकलन के अनुसार मामला प्रथम दृष्टया एक हादसा प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि गर्मी में मृत्यु के बाद शव को जंगली जानवरों द्वारा नुकसान पहुंचाया गया हो सकता है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अनुसंधान कर रही है।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story