नाथद्वारा जलाशयों में पुष्प-माला डालने पर पूर्ण प्रतिबंध
नगरपालिका और पूजारियों के संयुक्त निर्णय के तहत निर्माल्य संग्रहण वाहन शुरू होगा, जलाशयों को प्रदूषण मुक्त रखने पर जोर

शहर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर नगरपालिका और पूजारियों ने एक निर्णायक और सराहनीय पहल करते हुए नगर के जलाशयों को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए कड़ा कदम उठाया है। नगरपालिका सभागार में आयोजित बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि नगर के जलाशयों में पुष्प-माला एवं अन्य धार्मिक सामग्री डालने पर पूर्ण रोक लगाई जाए।
बैठक के दौरान नगरपालिका आयुक्त सौरभ कुमार जिंदल ने स्पष्ट किया कि जलाशयों को प्रदूषित करना न केवल धार्मिक दृष्टि से पाप है, बल्कि यह कानूनन अपराध भी है। उन्होंने बताया कि नगरपालिका द्वारा स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘निर्माल्य संग्रहण वाहन’ शुरू किया जाएगा, जिसके माध्यम से धार्मिक अवशेषों का व्यवस्थित संग्रहण सुनिश्चित किया जाएगा।
इस बैठक में उपस्थित पूजारियों और समाज के गणमान्य लोगों ने इस पहल का खुलकर समर्थन किया। डॉ. बी.एल. जाट और डॉ. तन्मय पालीवाल ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे जलाशयों को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें और पुष्प-माला पानी में न डालें। वहीं पालवाले श्री हनुमानजी मंदिर के पूजारी शांतिलाल पालीवाल ने इस निर्णय को आवश्यक बताते हुए इसके सख्ती से पालन पर जोर दिया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर के जलाशयों को प्रदूषण मुक्त बनाए रखना और नाथद्वारा को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना है। नगरपालिका और पूजारियों का यह संयुक्त प्रयास शहरवासियों के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी उतना ही अनिवार्य है।

Rahul Acharya, Rajsamand
नाम: राहुल आचार्य
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें
परिचय
राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।
