राजसमन्द नाथद्वारा। पुष्टिमार्गीय वल्लभ संप्रदाय की प्रधानपीठ श्रीनाथजी मंदिर में शनिवार को कृष्ण जन्मोत्सव के दूसरे दिन नंद महोत्सव हर्षोल्लास और परंपरागत विधि-विधान के साथ मनाया गया। हजारों वैष्णवों और श्रद्धालुओं ने नंदोत्सव के भावपूर्ण दर्शन किए। इस दौरान ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से पूरी हवेली गूंज उठी।

नंद महोत्सव के अवसर पर श्रीनाथजी प्रभु का तीहरा श्रृंगार किया गया। प्रभु को चाकदार केसरी वस्त्र धारण कराए गए और श्रीमस्तक पर मोर चंद्रिका का मनोहारी श्रृंगार किया गया। मंगला दर्शन के बाद परंपरानुसार परचारक महाराज श्री विशाल बावा ने श्रीजी प्रभु एवं लाड़ले लाल प्रभु का छठी पूजन किया। इसके बाद लाड़ले लाल को स्वर्ण पलने में विराजित कर झुलाया गया।


श्रीजी के बड़े मुखिया श्री इंद्रवदनजी ने नंद बाबा तथा लाड़ले लाल प्रभु के मुखिया ने यशोदा मैया का स्वरूप धारण कर परंपरा निभाई। भीतरिया सेवकों ने ग्वाल-बाल और गोपियों का स्वरूप धारण कर नृत्य करते हुए प्रभु को रिझाया। ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से श्रीनाथजी की हवेली कृष्णमय हो उठी।

इसके बाद हवेली में दूध, दही, हल्दी और केसर का छिड़काव हुआ। इस आनंदमयी परंपरा में वैष्णव और सेवक सराबोर हो गए। श्री विशाल बावा एवं श्री लाल बावा ने प्रभु को स्वर्ण-रजत खिलौनों से लाड़ लड़ाकर आरती उतारी।

नंद महोत्सव के बाद परंपरा अनुसार श्री विशाल बावा, श्री इंद्रवदनजी को लेकर श्री महाप्रभुजी की बैठक पहुंचे, जहां नंद बाबा एवं गुरु स्वरूप के बीच पारंपरिक दंडवत और आशीर्वाद का भाव-विनिमय हुआ।

जन्माष्टमी से शुरू हुआ बधाई प्रसाद वितरण भी जारी रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही श्रीनाथजी की हवेली में उत्सव और भक्ति का माहौल बना रहा, जहां नंद महोत्सव की परंपराओं के बीच श्रद्धालुओं ने लाड़ले लाल के भावपूर्ण दर्शन किए।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story