नाथद्वारा नगर पालिका चुनाव में नामांकन वापसी पर हंगामा, भाजपा प्रत्याशी का घेराव
नाथद्वारा नगर पालिका चुनाव में नामांकन वापसी के अंतिम दिन तहसील कार्यालय में हंगामा हुआ। भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रजापत के नामांकन वापसी का कार्यकर्ताओं ने विरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

तस्वीर में सफेद शर्ट पहने एक व्यक्ति नाथद्वारा में भीड़ के बीच खड़े होकर विरोध जताते हुए चिल्ला रहा है।
राजसमंद/नाथद्वारा। नाथद्वारा नगर पालिका चुनाव में नामांकन वापसी के अंतिम दिन तहसील कार्यालय परिसर में उस समय हंगामा हो गया, जब वार्ड संख्या 23 से भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रजापत अपना नामांकन पत्र वापस लेने पहुंचे। उनके पहुंचते ही वहां मौजूद भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नामांकन वापसी का विरोध शुरू कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिनेश प्रजापत का घेराव कर नारेबाजी की। इससे तहसील कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर पुलिस का भारी जाप्ता तैनात किया गया।
पुलिसकर्मियों ने भीड़ के बीच घेरा बनाकर दिनेश प्रजापत को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें पुलिस वाहन से वहां से रवाना किया गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका।
इधर, मौके पर मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए राजनीतिक बयानबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के भीतर टिकट वितरण को लेकर असंतोष है और प्रत्याशियों पर नामांकन वापसी के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
हालांकि, इन आरोपों पर भाजपा की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।
नामांकन वापसी के आखिरी दिन तहसील कार्यालय में हुए इस घटनाक्रम के बाद नाथद्वारा नगर पालिका चुनाव का राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। घटनाक्रम के बाद पुलिस प्रशासन भी सतर्क नजर आया।

Rahul Acharya, Rajsamand
नाम: राहुल आचार्य
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें
परिचय
राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।
