नाथद्वारा में 25 जुलाई से शुरू होगा संत मनसुख राम जी महाराज का चातुर्मास आयोजन
नाथद्वारा में संत श्री मनसुख राम जी महाराज का चातुर्मास 25 जुलाई से शुरू होगा, जिसमें कथा, सत्संग और धार्मिक आयोजनों का लाभ मिलेगा।

तस्वीर में संत श्री मनसुख राम जी महाराज नाथद्वारा में धार्मिक आयोजन स्थल पर उपस्थित दिखाई दे रहे हैं।
मेवाड़ तीर्थ भूमि नाथद्वारा में अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के विद्वान युवा संत श्री मनसुख राम जी महाराज का इस वर्ष चातुर्मास आयोजन होने जा रहा है। नंद नंदन प्रभु श्रीनाथ जी भगवान की पावन नगरी में वर्ष 2026 का धर्म धैर्य ध्यान चातुर्मास 25 जुलाई शनिवार से प्रारंभ होगा, जो 21 अक्टूबर 2026 तक चलेगा।
अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के युवा विद्वान परम पूज्य संत श्री मनसुख राम जी महाराज जालौर से नाथद्वारा पहुंचकर इस वर्ष चातुर्मास करेंगे। इस अवसर पर सभी सनातन धर्म प्रेमियों को प्रभु की कथा एवं सत्संग का पावन अवसर प्राप्त होगा।
चातुर्मास के शुभारंभ अवसर पर शोभा यात्रा का आयोजन 25 जुलाई शनिवार को किया जाएगा। शोभा यात्रा सायं 5:30 बजे सिंहाड हनुमान जी मंदिर से प्रारंभ होगी, जो कुमावत समाज के चारभुजा मंदिर होते हुए शाहपुरा का उपला रामद्वारा फौज मोहल्ला पहुंचेगी। शोभा यात्रा में माता-बहनें सिर पर कलश लेकर बेंट बजे के साथ शामिल होंगी, जबकि पुरुष सफेद वस्त्र पहनकर शोभा यात्रा में भाग लेंगे।
चातुर्मास के दौरान श्रद्धालुओं को श्री राम कथा, शिव पुराण, श्री मद भागवत महापुराण, नानी बाई को मायरो सहित अनेक कथाओं का श्रवण करने का अवसर मिलेगा। आयोजकों ने बताया कि सत्संग सुनने का पावन अवसर बार-बार प्राप्त नहीं होता, इसलिए सभी धर्म प्रेमी इस चातुर्मास में शामिल होकर सत्संग का लाभ प्राप्त करें।
कुमावत समाज के द्वारा संचालित कार्यकारिणी के सदस्यों ने बताया कि चातुर्मास के दौरान सत्संग की गंगा प्रवाहित की जाएगी और श्रद्धालुओं को धर्म एवं भक्ति से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

Vinod Paliwal, Rajsamand
नाम: विनोद पालीवाल
वर्तमान पद: संवाददाता (खमनोर, नाथद्वारा), अध्यक्ष (हल्दीघाटी प्रेस क्लब)
कार्यक्षेत्र: खमनोर , हल्दीघाटी, तहसील खमनोर, जिला राजसमंद (राजस्थान)
बीट : राजनीति, स्वास्थ्य, और प्रशासन
विशेष कवरेज: जन समस्याएं, सरकारी योजनाएं, और भ्रष्टाचार से जुड़ी प्रशासनिक जांच
परिचय
विनोद पालीवाल राजस्थान के राजसमंद जिले के अंतर्गत आने वाले खमनोर और नाथद्वारा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, साथ ही वह हल्दीघाटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद का दायित्व भी संभाल रहे हैं। विनोद पालीवाल मुख्य रूप से क्षेत्र की राजनीति, स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। स्थानीय जन समस्याओं को उठाना, सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत दिखाना और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग करना उनकी कार्यशैली का मुख्य हिस्सा है।
पत्रकारिता का अनुभव
विनोद पालीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वह सन 2000 से लगातार नियमित रूप से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर क्षेत्र में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- कला स्नातक (B.A.)
- कला स्नातकोत्तर - लोक प्रशासन (M.A. in Public Administration / लोक प्रशासन)
